back to top
22.1 C
New Delhi
Tuesday, March 24, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

पाकिस्तान ने तुर्की में अफगान जिहादी नेताओं के साथ आईएसआई प्रमुख की बैठक की खबरों का किया खंडन

काबुल, 16 फरवरी (आईएएनएस)। पाकिस्तान ने अपनी जासूसी एजेंसी की तुर्की में अफगान जिहादी नेताओं के साथ मुख्य बैठक की खबरों का खंडन किया है। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, काबुल स्थित पाकिस्तानी दूतावास ने आईएसआई प्रमुख की अफगान जिहादी नेताओं अट्टा मुहम्मद नूर, अब्दुल राशिद डस्तम और मुहम्मद मुहाकिक के साथ तुर्की में मुलाकात की खबरों का खंडन किया है। इस खबर को फर्जी करार देते हुए दूतावास ने कहा है कि तुर्की में किसी भी पाकिस्तानी अधिकारी ने अफगान जिहादी नेताओं से मुलाकात नहीं की है। इससे पहले, यह दावा किया गया था कि आईएसआई के प्रमुख लेफ्टिनेंट-जनरल नदीम अंजुम ने कई अफगान जिहादी नेताओं से मुलाकात की और अफगानिस्तान में समावेशी सरकार की स्थापना पर चर्चा की है। यह तब सामने आया जब अफगानिस्तान में तालिबान के नेतृत्व वाली सरकार के अधिकारियों ने अफगान से आग्रह किया है कि निर्वासन में राजनेता देश लौटे और शांतिपूर्वक ढंग से रहें। –आईएएनएस एसएस/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

नहीं बाज आ रहा पाकिस्तान! आसिम मुनीर ने भारत को फिर दी गीदड़भभकी, भारत ने दिया मुंहतोड़ जवाब

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। नए साल की शुरुआत में जब दुनिया शांति और सहयोग का संदेश दे रही है, उसी वक्त पाकिस्तान ने एक बार...
spot_img

Latest Stories

इस दिन से खुलेगा केदारनाथ का कपाट, जानिए 6 महीने क्यों बंद रहता है मंदिर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। केदारनाथ मंदिर (Kedarnath Dham) जो...

रुचिका नाम का मतलब- Ruchika Name Meaning

Meaning of Ruchika / रुचिका नाम का मतलब: Bright,...

IPL 2026: मिचेल स्टार्क की एंट्री पर सस्पेंस के बीच Hemang Badani ने दिया अपडेट, NOC का इंतजार कर रही है DC

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 से पहले दिल्ली कैपिटल्स...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵