back to top
25.1 C
New Delhi
Monday, March 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

नए साल के जश्न के बीच पाकिस्तान की साजिश, ड्रोन से भारत में भेजा गोला-बारूद, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

एक ओर जहां पूरी दुनिया नए साल का जश्न मना रही है तो वहीं दूसरी ओर पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। 24 घंटे में दूसरी बार भारत में पाकिस्तानी ड्रोन घुसा।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। जहां पूरी दुनिया नए साल का जश्न मना रही है, वहीं पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आया है। नए साल के पहले ही दिन, 1 जनवरी को, पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में ड्रोन के जरिए गोला-बारूद और कारतूस भारत भेजने की कोशिश की।

पुंछ में ड्रोन से गिराए विस्फोटक

जानकारी के मुताबिक, पाकिस्तानी ड्रोन लाइन ऑफ कंट्रोल (एलओसी) के पास पुंछ के खाड़ी करमाड़ा इलाके में भारतीय सीमा में घुस आया। ड्रोन के जरिए विस्फोटक और कारतूस से भरे पैकेट गिराए गए। इन संदिग्ध पैकेटों के मिलने के बाद सुरक्षा बल तुरंत हरकत में आ गए। भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने पूरे इलाके में व्यापक सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। सुरक्षा बल यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि इलाके में कोई और संदिग्ध वस्तु या आतंकी मौजूद न हो। साथ ही, एजेंसियां ड्रोन के उड़ान मार्ग और इसके पीछे के नेटवर्क की जांच कर रही हैं।

24 घंटे में दूसरी बार दिखा पाकिस्तानी ड्रोन

यह पहली घटना नहीं है। पिछले 24 घंटों में यह दूसरी बार है जब पाकिस्तानी ड्रोन भारतीय सीमा में घुसा है। इससे पहले सांबा जिले के फूलपुर इलाके में भी एक संदिग्ध ड्रोन देखा गया था, जो कुछ समय बाद वापस चला गया था। उस दौरान भी सेना ने इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया था। सुरक्षा बलों की सतर्कता के चलते ड्रोन से भेजी गई विस्फोटक सामग्री को कब्जे में ले लिया गया है। अब जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि इसके पीछे कौन से आतंकी संगठन या नेटवर्क सक्रिय हैं और इसका मकसद क्या था।

सुरक्षा बढ़ाई गई, एजेंसियां अलर्ट

ड्रोन गतिविधियों को देखते हुए जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है। प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट मोड पर हैं। लोगों से भी अपील की गई है कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस या सुरक्षा बलों को दें। नए साल के पहले दिन हुई इस घटना ने एक बार फिर पाकिस्तान की साजिशों को उजागर कर दिया है, लेकिन सुरक्षा बलों की मुस्तैदी से बड़ा खतरा टल गया।

Advertisementspot_img

Also Read:

जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा: केंद्र के संकेत तेज, जल्द हो सकता है बड़ा फैसला

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जम्मू-कश्मीर के पूर्ण राज्य के दर्जे को लेकर सियासत फिर गर्म हो गई है। केंद्रीय कानून एवं न्याय राज्य मंत्री (स्वतंत्र...
spot_img

Latest Stories

Dry Days: अप्रैल में शराब प्रेमियों के लिए झटका! इन तारीखों पर बंद रहेंगी शराब की दुकानें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप अप्रैल 2026 में पार्टी...

तनय नाम का मतलब-Tanay Name Meaning

Tanay Name Meaning -तनय नाम का मतलब: पुत्र /Son Origin...

इस Hanuman Jayanti भगवान को लगाएं ‘बेसन के लड्डुओं’ का भोग, ये रही खास रेसिपी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हनुमान जयंती (Hanuman Jayanti) का...

PMKVY क्या है? जानें योग्यता, जरूरी दस्तावेज और आवेदन की पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। PMKVY एक कौशल प्रशिक्षण योजना है...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵