back to top
17.1 C
New Delhi
Friday, March 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

सीजफायर तोड़ने से बाज नहीं आ रहा पाकिस्तान! LOC पर लगातार 5वें दिन फायरिंग, सेना ने दिया मुहंतोड़ जवाब

पाकिस्तानी सेना ने लगातार पांचवे दिन जम्मू-कश्मीर के LOC पर गोलीबारी की। गोलीबारी में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क । पाकिस्तानी सेना सीजफायर तोड़ने से बाज नहीं आ रहा है। सीमा पार से लगातार पांचवे दिन जम्मू-कश्मीर में LoC पर गोलाबारी की। जवाबी कार्रवाई में भारतीय सेना ने भी फायरिंग का मुंहतोड़ जवाब दिया। रक्षा मंत्रालय के अनुसार, 28 और 29 अप्रैल की रात को पाकिस्तान सेना की और से कुपवाड़ा और बारामुला जिलों के साथ-साथ अखनूर सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर बिना किसी उकसावे के छोटे हथियारों से गोलीबारी की। पाकिस्तानी सेना की इस हरकत का भारतीय सुरक्षा बलों ने भी फायरिंग तरीके से मुंहतोड़ जवाब दिया है।

बता दें कि, हाल ही में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए भीषण आतंकी हमले के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच तनावणपूर्ण माहौल बना हुआ है। हमले के बाद भारत सरकार ने पाकिस्तान के खिलाफ कई बड़े फैसले लिए है। इस घटना के बाद भारत के द्वारा उठाए गए इन सख्त कदमों के बाद पाकिस्तानी सेना एलओसी पर लगातार गोलीबारी कर रही है। सेना ने इसका मुंहतोड़ जवाब दिया है।

फिलहाल अलर्ट पर है सेना के जवान 

पाकिस्तानी सेना जम्मू-कश्मीर के एलओसी पर गोलाबारी करने से बाज नहीं आ रही है। पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान पिछले 5 दिनों से लगातार सीजफायर का उल्लंघन कर रहा है। वह एलओसी पर बीते पांच दिनों से फायरिंग कर रहा है। भारतीय सेना ने भी पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया है। इस गोलीबारी में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। फिलहाल सेना के जवानों को अलर्ट रहने का निर्देश दिया गया है।

पीएम मोदी ने कही ये बात

पहलगाम आतंकी हमले के बाद पूरे देश में गुस्सा और रोष है। पहलगाम के इस हमले से देश सहमा हुआ है। इन हमले ने देश को झकझोंर कर रख दिया है। पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत सरकार भी सख्त है। आतंकियों को करारा जवाब देने के लिए भारत तैयार है। मन की बात कार्यक्रम में पीएम मोदी ने कहा कि इस हमले ने देश को नुकसान पहुंचाया है। आतंकियों को करारा जवाब दिया जाएगा। 

पीएम मोदी ने कहा कि 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले से देश का हर नागरिक दुखी है। पीड़ित परिवारों को मैं भरोस दिलाता हूं की इस हमले का बदला लिया जाएगा। पीएम ने आगे कहा कि हर भारतीय चाहे वह किसी भी धर्म,जाति या कोई भी भाषा बोलता हो उनको इस हमले का दर्द है।

आज देश छोड़ने का आखिरी दिन 

आपको मालूम हो कि, हमले के बाद से ही भारतीय सेना अलर्ट मोड़ पर है। खुफिया एजेंसी और सेना ताबड़तोड़ एक्शन कर रही है। अब तक सेना ने जम्मू-कश्मीर में 10 आतंकियों को चिहिंत कर उनके घर ढहा दिए हैं। उधर, पाकिस्तानियों के देश छोड़ने का आज आखिरी दिन है।

Advertisementspot_img

Also Read:

कश्मीर विश्वविद्यालय में उपराष्ट्रपति का संदेश,बोेले-मेरा नहीं, हमारा कश्मीर कहिए, ड्रग्स से दूर रहने की अपील

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कश्मीर विश्वविद्यालय के 21वें कॉन्वोकेशन में भारत के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने युवाओं को शिक्षा, एकता और सामाजिक जिम्मेदारी का प्रेरक...
spot_img

Latest Stories

Shukrwar Mantra: इन मंत्रों के जाप से प्रसन्न हो जाती हैं माता लक्ष्मी, जीवन भर नहीं होती धन की कमी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी...