back to top
23.5 C
New Delhi
Thursday, April 9, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

हरिद्वार में अंत्येष्टि के लिए पैकेज

हरिद्वार, 29 अप्रैल (हि.स.)। कोरोनाकाल में हर तरफ भय का माहौल है। श्मशान घाट लाशों से पटे हैं। अब श्मशान घाटों पर भी पैकेज दिया जा है। चंडी घाट स्थित श्मशान घाट पर शवों के दाह संस्कार का पूरा पैकेज रखा गया है। 3600 रुपये में अंतिम संस्कार और अन्य सुविधाएं शामिल हैं। चंडी घाट स्थित श्मशान घाट पर लकड़ी, पंडित, देसी घी, नाई सहित अन्य तमाम सुविधाएं पैकेज में उपलब्ध हैं। श्मशान घाट की व्यवस्था संभालने वाले मान सिंह का कहना है कि यहां पर अंतिम संस्कार करने वालों को एक ही जगह पर सारी सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि कई बार ऐसा भी होता है कि लोग शव को जलता छोड़ जाते हैं। इस वक्त ज्यादातर शव कोरोना संक्रमित आ रहे हैं। इस वजह से दाह संस्कार में अधिक लकड़ियां लग रही हैं। हम दोबारा किसी से पैसे नहीं मांगते और सही ढंग से दाह संस्कार करते हैं। मान सिंह का कहना है कि महामारी के दौर में अधिक शव आ रहे हैं। कोरोना की अगर बात करें तो रोज लगभग 8 से 10 शवों का अंतिम संस्कार यहां पर हो रहा है। अलग-अलग जगहों से आने वाले शवों की संख्या अलग है। कोरोना महामारी के कारण हरिद्वार के साथ-साथ कई राज्यों से भी शवों को हरिद्वार लाकर दाह संस्कार किया जा रहा है। इसको लेकर हरिद्वार चंडीघाट श्मशान घाट ने चिता को जलाने के लिए पैकेज की व्यवस्था की है। इसमें परिवार जनों को हर सुविधाएं दी जा रही हैं, जिसमें शव के दाह संस्कार से लेकर तमाम अन्य सुविधाएं शामिल हैं। हिन्दुस्थान समाचार/रजनीकांत शुक्ल /मुकुंद

Advertisementspot_img

Also Read:

बारामती में मातम के बीच बड़ी वारदात: सुरक्षा व्यवस्था को ठेंगा दिखाकर चोरों ने उड़ाए 30 लाख के जेवर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। महाराष्ट्र के बारामती में 28 जनवरी को उप मुख्यमंत्री अजित पवार के दुखद निधन के बाद पूरा शहर शोक में डूबा...
spot_img

Latest Stories

Allu Arjun की फिल्म Raaka के पोस्टर पर Shah Rukh Khan ने किया रिएक्ट, जानिए क्या कहा?

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) के...

Share Market Today: हफ्ते के चौथे दिन भारतीय शेयर बाजार लाल, तेजी पर लगा ब्रेक; Sensex टूटा, Nifty भी लाल निशान में

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारतीय शेयर बाजार में गुरुवार, 9...

Assembly Election 2026: वोटर लिस्ट में नाम नहीं? जानिए क्या करें और कैसे डालें वोट

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Assembly Elections 2026 के दौरान अक्सर...

Gold & Petrol Diesel Price Today: सोना हुआ सस्ता, कच्चे तेल में उछाल के बावजूद पेट्रोल-डीजल स्थिर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मिडिल ईस्ट में Iran और United...

कब मनाई जाएगी Mohini Ekadashi? जानें सही डेट और पूजा विधि

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हिन्दू धर्म में एकादशी तिथि...

पिएं ये खास जूस, बाल बने रहेंगे काले और घने

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर इस समय आप अपने...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵