back to top
27.1 C
New Delhi
Sunday, April 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

(ऑक्‍सीजन की पूर्ति-2) : मप्र के प्रत्‍येक जिले में पहुंचाई जा रही मांग से ज्‍यादा

भोपाल, 28 अप्रैल (हि.स.)। मध्य प्रदेश में सभी जिलों के लिए लगातार ऑक्सीजन की आपूर्ति करने का कार्य रात-दिन जारी है। इसी के तहत बुधवार को भोपाल जिले में 93 मीट्रिक टन ऑक्सीजन की जरूरत हाने पर यहां अतिरिक्त 14 मीट्रिक टन के साथ कुल 107 मीट्रिक टन ऑक्सीजन आवंटित की गयी है। इनमें से 80 मीट्रिक टन बोकारो से, 10 मीट्रिक टन कर्जन से और 17 मीट्रिक टन लिण्डे भिलाई से आई। इंदौर में 113 मीट्रिक टन ऑक्सीजन की जरूरत के सापेक्ष 119.5 मीट्रिक टन ऑक्सीजन आवंटित की गयी है। इसमें से 88 मीट्रिक टन रिलायंस जामनगर, 6 कर्जन और 25.5 मीट्रिक टन लिण्डे भिलाई से पहुँची। इसी तरह जरूरत के आधार पर विदिशा में 10 मीट्रिक टन ऑक्सीजन कर्जन से आई है। ग्वालियर में 43.7 मीट्रिक टन ऑक्सीजन की जरूरत के सापेक्ष 50 मीट्रिक टन ऑक्सीजन आवंटित की गई है। इनमें से 17 मीट्रिक टन बोकारो से, 18 मीट्रिक टन मोदीनगर से और 15 मीट्रिक टन भिलाई से आई। जबलपुर में 47 मीट्रिक टन ऑक्सीजन की जरूरत है, जबकि 53 मीट्रिक टन ऑक्सीजन आवंटित की गयी है। इसमें से 11 मीट्रिक टन ऑक्सीजन बोकारो, 21.2 मीट्रिक टन आर.एस.पी और 20.68 मीट्रिक टन ऑक्सीजन बी.एस.पी भिलाई से आई। प्रदेश में ऑक्सीजन की आपूर्ति को लेकर जनसंपर्क अधिकारी दुर्गेश रायकवार का कहना है कि रीवा में 30 मीट्रिक टन की जरूरत के सापेक्ष 47 मीट्रिक टन ऑक्सीजन आवंटित की गयी है। इसमें से 30 मीट्रिक टन बोकारो और 17 मीट्रिक टन लिंडे भिलाई से ऑक्सीजन पहुँची सागर में 30 मीट्रिक टन की जरूरत है, और 30 मीट्रिक टन आवंटित की गयी है। यहाँ पर 20 मीट्रिक टन वीएसपी भिलाई और 10 मीट्रिक टन ऑक्सीजन बोकारो से आई। कटनी में छह मीट्रिक टन ऑक्सीजन की जरूरत के सापेक्ष 15 मीट्रिक टन आवंटित की गयी है। इनमें से लिण्डे भिलाई से 10 और जेएसपीएल अंगुल से 5 मीट्रिक टन ऑक्सीजन पहुँची। उन्होंने बताया कि शहडोल में 10 मीट्रिक टन ऑक्सीजन जेएसपीएल अंगुल, छिंदवाड़ा में 16.5 मीट्रिक टन ऑक्सीजन लिण्डे भिलाई से, रतलाम में 16 मीट्रिक टन ऑक्सीजन रिलायंस जामनगर से दतिया में 5 मीट्रिक टन ऑक्सीजन बोकारो से, खण्डवा में 10 मीट्रिक टन ऑक्सीजन कर्जन से, उज्जैन में 26 मीट्रिक टन ऑक्सीजन जामनगर से पहुँची। शिवपुरी में 4.5 मीट्रिक टन जी.एस.पी.एल अंगुल से, छतरपुर में 4.5 मीट्रिक टन जेएसपीएल अंगुल से, मंडीदीप में 10 मीट्रिक टन ऑक्सीजन लिण्डे भिलाई से और सतना में 6.2 मीट्रिक टन ऑक्सीजन जेएसपीएल अंगुल से लाई गई है । हिन्दुस्थान समाचार/ डॉ. मयंक चतुर्वेदी

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

स्वाति नाम का मतलब-Swati Name Meaning

Meaning of Swati /स्वाति नाम का मतलब: Pure/ पवित्र,...

इस तारीख से खुलेंगे Badrinath Dham के कपाट, जानिए मंदिर के बारे में सारी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। उत्तराखंड में बहुप्रतीक्षित चारधाम यात्रा...

ट्रेडिशनल हो या वेस्टर्न Jhanvi Kapoor का हर लुक होता है खास, सोशल मीडिया पर ढाती हैं कहर

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जाह्नवी कपूर (Jhanvi kapoor) अपने...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵