back to top
20.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

EPFO नियमों पर ओवैसी का तीखा बयान, कहा- मिडिल क्लास की कमाई से सरकार खुद ले रही है सब्सिडी

AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी EPFO के नए नियम में हुए बदलाव को लेकर भड़क गए है। उन्‍होंने EPFO की आलोचना करते हुए कहा कि, वे लोग मेहनतकश नागरिक हैं, किसी रेवड़ी के लाभार्थी नहीं।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) द्वारा हाल ही में लागू किए गए नए नियमों की कड़ी आलोचना की है। उन्होंने कहा कि EPFO अपने ही लोगों को उनके पैसों के निकासी में परेशान कर रहा है, जो आम जनता के लिए चिंता का विषय बन गया है।

असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि वे मेहनतकश नागरिक हैं, रेवड़ी के लाभार्थी नहीं। उन्होंने सरकार पर निशाना साधते हुए बताया कि मिडिल क्लास के पैसों से सरकार अपनी सब्सिडी चलाती है, जिससे आम लोगों को नुकसान हो रहा है। उनका यह बयान विवादों में रहा।

दरअसल, EPFO ने नए नियम लागू किए हैं, जिनसे खासकर बेरोजगारों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। अब अकाउंट से पूरी राशि नहीं निकाली जा सकेगी। पहले 2 महीने बेरोजगार रहने पर पूरा पैसा मिलता था, लेकिन अब केवल 75% राशि ही निकाली जा सकती है, बाकी 12 महीने तक लॉक रहेगी।

सोशल मीडिया के जरिए की आलोचना

AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने सोशल मीडिया पर EPFO के नए नियमों की आलोचना की। उन्होंने कहा, “पैसा EPFO का नहीं, मेहनतकश नागरिकों का है, जिन्हें उनकी जमा पूंजी से वंचित किया जा रहा है। मिडिल क्लास के पैसों से सरकार को सब्सिडी दी जा रही है।”

असदुद्दीन ओवैसी बोले- ये चिंता का विषय 

असदुद्दीन ओवैसी ने EPFO के नए नियम पर ट्वीट को रीट्वीट करते हुए लोगों से रिप्लाई पढ़ने की अपील की। उन्होंने बताया कि, रोजाना कई लोग EPFO को टैग कर शिकायत करते हैं कि अपने ही पैसे निकालने में EPFO उन्हें काफी परेशान करता है, जो चिंता का विषय है।

असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, “25% रकम कुछ के लिए कम हो सकती है, लेकिन बेरोजगारों के लिए यह बच्चों की फीस या किराया भरने में जरूरी है। कठिन वक्त में लोग दशकों बाद की पेंशन या तीन साल बाद की निकासी का इंतजार कैसे करें, ये बड़ा सवाल है।”

EPFO ने बताएं नए नियम के लाभ

EPFO ने बताया कि, अब नौकरी छूटने पर EPF निकालने की अवधि 2 महीने से बढ़ाकर 12 महीने कर दी गई है। इसका उद्देश्य पेंशन पात्रता सुनिश्चित करना है, क्योंकि 10 साल लगातार नौकरी जरूरी है। नए नियमों से लाभार्थी आसानी से पेंशन के पात्र बन सकेंगे।

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...