back to top
24.1 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

हमारे मुख्यमंत्री तो खुद ही…, घुसपैठियों को लेकर अखिलेश यादव का योगी सरकार पर तंज, बोले– उन्हें वापस भेज दो

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सीएम योगी पर घुसपैठियों को लेकर तंज कसते हुए कहा कि,मुख्यमंत्री खुद उत्तराखंड से हैं, उन्हें वहीं भेज देना चाहिए।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक बार फिर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर तीखा हमला बोला है। घुसपैठियों के मुद्दे पर प्रतिक्रिया देते हुए अखिलेश ने कहा कि हमारे यूपी में भी घुसपैठिए हैं, मुख्यमंत्री जी खुद उत्तराखंड से हैं। हम तो चाहते हैं कि उन्हें वापस उनके राज्य भेज दिया जाए। उनके इस बयान पर मौजूद लोगों में ठहाके लगने लगे।

सीएम योगी पर सीधा निशाना

अखिलेश यादव ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि भाजपा के पास झूठे आंकड़ों का भंडार है। उन्होंने कहा, जो लोग पलायन के आंकड़े दे रहे हैं, अगर उन्हीं पर भरोसा किया जाए, तो आदमी भटक जाएगा। उन्होंने व्यंग्य करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ न सिर्फ भौगोलिक रूप से, बल्कि विचारधारा के लिहाज से भी ‘घुसपैठिए’ हैं, क्योंकि वो भाजपा के मूल सदस्य नहीं थे, किसी और पार्टी से आए हैं। अब सवाल ये है कि ऐसे घुसपैठियों को कब हटाया जाएगा?

अमित शाह के बयान पर पलटवार

दरअसल, हाल ही में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा था कि कुछ राजनीतिक दल घुसपैठियों को वोट बैंक की तरह इस्तेमाल करते हैं और सवाल उठाया था कि गुजरात और राजस्थान की सीमाओं पर घुसपैठ क्यों नहीं होती?अखिलेश यादव का यह बयान अमित शाह के उसी बयान का जवाब माना जा रहा है।

राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि पर बोले अखिलेश

अखिलेश यादव ने यह टिप्पणी डॉ. राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि पर आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में की। उन्होंने कहा कि लोहिया जी जीवनभर अन्याय और असमानता के खिलाफ लड़े। सपा प्रमुख ने कहा, हम लोहिया जी के बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लेते हैं, ताकि हर वर्ग को सामाजिक और आर्थिक सम्मान मिल सके।

 जाति पर भी की टिप्पणी

अखिलेश ने जातिगत भेदभाव पर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि डॉ. लोहिया और बाबा साहेब आंबेडकर दोनों ने जाति खत्म करने की बात कही थी, लेकिन आज भी समाज में जाति के आधार पर भेदभाव मौजूद है।

वॉट्सऐप पर भी जुड़ें हमारे साथ, जॉइन करें Raftaar News |

Advertisementspot_img

Also Read:

2027 चुनाव से पहले पश्चिमी UP पर सपा का फोकस, दादरी से अखिलेश यादव शुरू करेंगे अभियान

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को देखते हुए Samajwadi Party ने अभी से अपनी रणनीति पर काम शुरू कर...
spot_img

Latest Stories

दिल्ली-NCR में तपती गर्मी पर लग सकता है ब्रेक, 15 मार्च को हल्की बारिश के आसार

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राजधानी Delhi और आसपास के NCR...

Aamir Khan Birthday: एक्टर की वो फिल्में जिनको देख दर्शक हो गए हैरान, जानिए लिस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आमिर खान ने अब तक...

चेहरे में जमी Tanning की हो जाएगी छुट्टी, बस अपनाएं यह ट्रिक

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज के समय में देखा...

Vastu Tips: घर और बिजनेस में तरक्की के लिए करें ये वास्तु उपाय, दूर होगी कंगाली

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि और...