back to top
25.1 C
New Delhi
Thursday, March 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

लोकसभा में विपक्ष ने की नागालैंड हत्या की निंदा, निष्पक्ष जांच की मांग

नई दिल्ली, 6 दिसम्बर (आईएएनएस)। लोकसभा में विपक्षी नेताओं ने सोमवार को नागालैंड में नागरिकों की हत्या की निंदा की और मृतकों के लिए निष्पक्ष जांच और मुआवजे की मांग की। घटना की निंदा करते हुए, नागालैंड के लोकसभा सदस्य, तोखेहो येप्थोमी ने कहा कि एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई थी। उन्होंने कहा कि 25 वर्षो से नागालैंड राजनीतिक बातचीत चल रही है और लोग भी उत्सुकता से समाधान की प्रतीक्षा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि एएफएसपीए (सशस्त्र बल विशेष पॉवर्स एक्ट) ने सशस्त्र बलों को अंधाधुंध लोगों को मारने की शक्ति नहीं दी है। उन्होंने मांग की कि इस मामले जांच की जाए और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए और पीड़ितों के परिवार को पर्याप्त मुआवजा दिया जाए। इस घटना की निंदा करते हुए, ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने मांग की है कि सरकार को एएफएसपीए को निरस्त करना चाहिए । उन्होंने कहा कि दुनिया के किसी भी देश में एएफएसपीए जैसा बर्बर कानून नहीं है। उन्होंने पूछा कि क्या मुखबिर का संबंध चीन से है? कांग्रेस सदस्य गौरव गोगोई ने चार दिसंबर को काला दिवस करार देते हुए निहत्थे नागरिकों को कट्टर आतंकवादियों से अलग करने में सुरक्षा एजेंसियों की विफलता पर सवाल उठाया। उन्होंने शांति की अपील की और गृह मंत्री और रक्षा मंत्री से जांच और विस्तृत बयान की मांग की। द्रमुक सदस्य टी.आर. बालू ने कहा कि यह निंदनीय है कि हमारे अपने सुरक्षा बलों ने हमारे ही लोगों को मारा है। बालू ने पीड़ितों के लिए उचित जांच और मुआवजे की भी मांग की। तृणमूल कांग्रेस के सुदीप बंद्योपाध्याय ने घटनाओं की निंदा की और गृह मंत्री से विस्तृत बयान देने का अनुरोध किया। शिवसेना सांसद विनायक राउत ने घटना को चिंता का विषय बताते हुए पूछा कि सुरक्षा बलों तक गलत सूचना कैसे पहुंची। राकांपा सदस्य सुप्रिया सुले ने इन घटनाओं में शहीद हुए जवान के लिए 50 लाख से एक करोड़ रुपये के मुआवजे की मांग की। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सदस्यों को आश्वासन दिया कि गृह मंत्री दोपहर के भोजन के बाद बयान देंगे। –आईएएनएस एसकेके/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

West Bengal Assembly Election 2026: कैसा रहा है Bahrampur Assembly Seat पर सियासी संग्राम, जानिए किसका रहा दबदबा

नई दिल्ली/ रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026...

Divyanka Tripathi ने कई महीने तक छुपाई प्रेग्नेंसी, अब बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस दिव्यांका...

जारी होने वाला है GATE 2026 का रिजल्ट, दाखिला लेने के लिए जान लें देश के Top 20 Engineering Colleges

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के लाखों इंजीनियरिंग के छात्रों...

…तो एक बार फिर RCB के नाम होने जा रहा है IPL 2026 का खिताब? दिग्गज खिलाड़ी ने कर दी भविष्यवाणी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। टी20 विश्व कप में विश्वविजेता बनने...

Anant Singh Bail: दुलारचंद हत्याकांड में जेल में बंद अनंत सिंह आएंगे बाहर, पटना HC ने जमानत दी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार के मोकामा से बाहुबली विधायक...

Gold-Silver Rate: रिकॉर्ड हाई से औंधे मुंह गिरा सोने का भाव, चांदी भी जमकर टूटी, जानिए क्या है ताजा रेट

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। गुरुवार को सर्राफा बाजार में सोने...