back to top
24.1 C
New Delhi
Sunday, March 29, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

भारत-म्यांमार सीमा पर उग्रवादियों के साथ मुठभेड़ में एक जवान शहीद, 2 घायल

इटानगर, 22 मई (हि.स.)। भारत-म्यांमार सीमा पर नागा विद्रोही संगठन के साथ हुई मुठभेड़ में असम राइफल्स का एक जवान शहीद हो गया, जबकि अन्य जवान घायल हो गए। शनिवार को हुई मुठभेड़ की औपचारिक पुष्टि जयरामपुर के एडीपीओ टी जिरिडो ने मीडिया के साथ बातचीत करते हुए की है। उन्होंने बताया है कि जवान के शव को जयरामपुर थाने में लाया गया, जहां से पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में भेज दिया गया है। सुरक्षा एजेंसियों के सूत्रों ने शनिवार को बताया कि यह मुठभेड़ भारत-म्यांमार सीमा से करीब 5 किमी और अरुणाचल प्रदेश के नामपोंग राजस्व सर्किल के लोंगवी गांव से 8-9 किमी दूर हुई है। यह मुठभेड़ उस समय शुरू हुई जब एनएससीएन (खापलांग-युंग आंग) और असम के प्रतिबंधित संगठन उल्फा (स्वाधीन) समूह ने असम राइफल्स के एक दल पर गोलीबारी और ग्रेनेड से हमला कर दिया। उग्रवादियों के हमले में असम राइफल के जवान अवतार चकमा शहीद हो गये। जबकि राइफल मैन बबलू और राइफल मैन बलदेव घायल हो गए। दोनों घायलों को हेलीकॉप्टर से सैन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूत्रों ने बताया कि दोनों घायल जवानों की हालत खतरे से बाहर है। सुरक्षा एजेंसियों के सूत्रों ने बताया कि उग्रवादी संगठन एनएससीएन (खापलांग-युंग आंग) के स्वयंभू कमांडर एसएस मेजर मकम हाशेंग के नेतृत्व में एक टीम ने असम राइफल्स की टीम पर घात लगाकर हमला किया है। इस बीच सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ स्थल से करीब 10 लाख रुपये कीमत की हेरोइन बरामद करने में कामयाब हासिल की है। वहीं चांग्लांग जिला पुलिस अधीक्षक मिहीन गाम्बो ने इस अभियान के ब्योरे का खुलासा करने से इंकार करते हुए कहा कि उग्रवादियों के खिलाफ शनिवार को पूरे दिन कार्रवाई जारी रही। सुरक्षाबल पूरे इलाके को घेरकर तलाशी अभियान चला रहे हैं। गौरतलब है कि पिछले वर्ष अक्टूबर में भी भारत-म्यांमार सीमा पर अरुणाचल प्रदेश के चांग्लांग जिला के मनमाओ रोड के चेनमऊ गांव में नगा विद्रोही गुट के साथ हुई मुठभेड़ में असम राइफल्स के 19वीं बटालियन का जवान शहीद हो गया था और कई जवान घायल हो गए थे। हिन्दुस्थान समाचार/ अरविंद

Advertisementspot_img

Also Read:

22 साल के सोनम येशे ने रचा इतिहास! T20I में 8 विकेट लेकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, भूटान ने म्यांमार को रौंदा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। क्रिकेट लगातार नए देशों में अपनी पकड़ मजबूत कर रहा है और इसी का नतीजा है कि हर दिन कोई न...
spot_img

Latest Stories

राम से हनुमान तक कंफर्म हुई Ramayana की पूरी कास्ट, जानिए कौन निभाएगा किसका रोल?

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। नितेश तिवारी (Nitesh Tiwari) की...

रूहानी नाम का मतलब- Ruhaani Name Meaning

Meaning of Ruhaani /रूहानी नाम का मतलब: Spiritual/ आध्यात्मिक Origin...

जिम जाने वालों के लिए ये फल है खास, इसमें होता है जादा प्रोटीन

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में सेहतमंद...

Asansol Dakshin Assembly Election 2026: इस सीट पर किसकी जीत? जानिए क्यों अहम है आसनसोल दक्षिण सीट?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। आसनसोल दक्षिण विधानसभा सीट West Bengal...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵