back to top
22.1 C
New Delhi
Sunday, March 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

योगी के तंज पर कांग्रेस ने कहा, झाड़ू लगाना बीजेपी का प्रचार था

नई दिल्ली, 8 अक्टूबर (आईएएनएस)। उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से प्रियंका गांधी के झाड़ू लगाने पर तंज कसे जाने को लेकर कांग्रेस ने सवाल खड़े किए हैं। कांग्रेस ने प्रधानमंत्री मोदी के स्वच्छता अभियान के तहत झाड़ू लगाने को सिर्फ प्रचार करार दिया है। दरअसल उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को अपने एक साक्षात्कार के दौरान प्रियंका गांधी के झाड़ू लगाने वाली घटना पर शुक्रवार शाम को प्रतिक्रिया देते हुए कहा, जनता उनको उसी लायक बनाना चाहती है और जनता ने उसी लायक उनको बना दिया है। वहीं योगी के इस बयान के जवाब में कांग्रेस पार्टी की ओर से राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खडगे ने उन्हें जवाब देते हुए कहा, झाड़ू लगा कर कचरा साफ करने में कोई बुराई नहीं है। योगी आदित्यनाथ की यह साधारण टिप्पणी नहीं है, एक पूरे वर्ग की ओर उनकी नफरत है। झाड़ू तो मोदी जी और आदित्यानाथ ने भी पकड़ा, लेकिन वो जानते हैं कि वो सिर्फ प्रचार था। उन्होंने कहा, प्रियंका गांधी का लक्ष्य यूपी से अपराध साफ करना है। इसके साथ ही प्रियंका गांधी ने शुक्रवार को उत्तरप्रदेश के वाल्मीकि मंदिर में साफ सफाई की। उन्होंने मंदिर परिसर में झाड़ू लगाया। इसके बाद प्रियंका ने मुख्यमंत्री योगी की टिप्पणी के जवाब में कहा, जातिवादी टिप्पणी बर्दाश्त नहीं। योगी आदित्यनाथ की टिप्पणी दलित विरोधी है। साफ-सफाई, झाड़ू-पोछा करना छोटा काम नहीं है। करोड़ों महिलाओं और दलित समाज का योगी ने अपमान किया है। –आईएएनएस पीटीके/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

West Bengal Assembly Election 2026: TMC के लिए साख का सवाल बन रही है मुर्शिदाबाद सीट, पक्ष में नहीं रहे हैं चुनावी आंकड़े

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। West Bengal Assembly Election की 294 विधानसभा सीटों में से मुर्शिदाबाद विधानसभा सीट कई मायनों में अहम है, विशेषकर सत्तारूढ पार्टी...
spot_img

Latest Stories

IPL में अब कभी दिखाई नहीं देंगी ये टीमें, कभी आईपीएल में बोलती थी तूती

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League (IPL) दुनिया की...

26 या 27 मार्च, किस दिन मनाई जाएगी रामनवमी, जानें तिथि और शुभ मुहूर्त

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। पौराणिक कथाओं के अनुसार, चैत्र...

बार-बार हो रहा है डैंड्रफ, तो इन बातों को न करें नजरअंदाज

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अगर आपको बार-बार डैंड्रफ का...

Ravivar Mantra: आज रविवार के दिन इन मंत्रों का करें जाप, सूर्य भगवान हर मनोकामना करेंगे पूरी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रविवार के दिन सूर्य भगवान...

Astro Today 22 March 2026: कन्या राशि – आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी, सट्टेबाज़ी से दूर रहना होगा

धन लाभ: आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी। शेयर बाज़ारसे अच्छा...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵