back to top
25.1 C
New Delhi
Friday, March 27, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

स्वच्छ भारत मिशन की 10वीं वर्षगांठ पर पीएम मोदी ने स्कूल में किया ‘श्रमदान’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वच्छ भारत मिशन की 10वीं वर्षगांठ पर नवयुग स्कूल में स्वच्छ भारत मिशन को लेकर छात्राओं से खुलकर बातचीत की।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। स्वच्छ भारत मिशन की 10वीं वर्षगांठ पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2 अक्टूबर 2024 की सुबह नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) के नवयुग स्कूल, पंडारा पार्क पहुंचे थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत नवयुग स्कूल के विधार्थियों के साथ स्वच्छता श्रमदान किया।

मोदी ने छात्राओं को स्वच्छ भारत मिशन का महत्व समझाया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 10 वर्ष पहले 2 अक्टूबर 2014 को नई दिल्ली में वाल्मीकि बस्ती, मंदिर मार्ग स्थित एनडीएमसी क्षेत्र से ही स्वच्छ भारत मिशन का आरंभ किया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वच्छ भारत मिशन की 10वीं वर्षगांठ पर नवयुग स्कूल में स्वच्छ भारत मिशन को लेकर छात्राओं से खुलकर बातचीत की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छात्राओं को स्वच्छ भारत मिशन का महत्व समझाया।

जिससे हमारा भारत स्वस्थ भारत रहे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छात्राओं से स्वच्छता के लाभों को लेकर सवाल भी पूछे, जिसका छात्राओं ने बखूबी से जवाब दिया। नवयुग स्कूल की छात्राओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को स्वच्छ भारत मिशन को लेकर पूछे गए सवालों के जवाब देते हुए, उसका महत्व बताया। छात्राओं ने कहा कि इससे बीमारियों से बचाव किया जा सकता है और देश में इसके माध्यम से जागरूकता फैलाई जाती है। जिससे हमारा भारत स्वस्थ भारत रहे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छात्राओं से पीएम-सुकन्या योजना के बारे में भी पूछा। जिसका एक छात्रा ने खुलकर जवाब दिया।

स्वच्छ भारत अभियान में बढ़ चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया

वहीभाजपा अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने 2 अक्टूबर 2024 को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले दस वर्ष में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी द्वारा किए गए स्वच्छता के आह्वान को पूरे देश में जन आंदोलन में बदल दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत की जनता और पार्टी के कार्यकर्ताओं से स्वच्छ भारत अभियान में बढ़ चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया। बता दें कि स्वच्छ भारत मिशन का उद्देश्य हम सब भारतीयों को स्वच्छ भारत बनाने के लिए अपना योगदान देना भी है। सरकार अपनी तरफ से तो इसके लिए भरपूर कोशिश करती है, लेकिन जनता के प्रयास के बिना इसको बनाए रखना मुश्किल है।ं 

Advertisementspot_img

Also Read:

हेल्पबुक का किया इस्तेमाल तो कार्यवाई तय, हिमाचल के सरकारी स्कूलों में शिक्षक को सख्त निर्देश

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में शिक्षा विभाग ने शिक्षकों के बीच बड़ी हलचल पैदा कर दी है। अब स्कूलों में टीचरों...
spot_img

Latest Stories

‘धुरंधर 2’ का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, 8वें दिन भी फिल्म ने दिखाया जलवा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रणवीर सिंह Ranveer Singh की...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵