back to top
27.1 C
New Delhi
Saturday, April 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

अपनी शर्तों के साथ भाजपा में फिर जाने को तैयार ओमप्रकाश राजभर

लखनऊ, 15 अक्टूबर(आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को समय समय पर मोर्चा खोलने वाले सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर भाजपा के साथ जाने को फिर तैयार हो गए हैं। लेकिन अभी भी राजभर ने कुछ शर्ते रखी है। ओमप्रकाश राजभर भाजपा से गठबंधन को तैयार हो गए हैं। उन्होंने कुछ शर्तें रखी हैं। इसमें जातीय जनगणना कराई जाए, घरेलू बिजली का बिल माफ किया जाए, एक समान अनिवार्य और मुफ्त शिक्षा दी जाए जैसी शर्तें रखी गई हैं। गुरुवार को पत्रकारों से बातचीत में राजभर ने कहा कि हमको विधानसभा चुनाव 2022 में भाजपा के साथ आने में कोई आपत्ति नहीं है। उन्होंने कहा कि अगर भाजपा हमारी शर्तों को मानेगी तो हम लोग उनके साथ भी जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि राजनीति में संभावनाएं बनी रहती हैं। जो पार्टी हमारे मुद्दों के साथ आएगी हम तो उसका साथ देंगे। राजभर ने कहा कि सामाजिक न्याय समिति की रिपोर्ट को लेकर हम भाजपा के पास गए थे, लेकिन भाजपा ने हमारी बात नहीं मानी, अब भाजपा ये बात मान लें तो हम उसके भी साथ जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि सामाजिक न्याय समिति के अलावा स्नातकोत्तर तक शिक्षा मुफ्त करने, घरेलू बिजली बिल माफी, शराबबंदी, पुलिस की बॉर्डर सीमा, पुलिसबल को साप्ताहिक छुट्टी, होमगार्ड को पुलिस के समान सुविधा देने पर अगर भाजपा तैयार हो तो हम गठबंधन कर लेंगे। इसके अलावा पुलिस कर्मचारियों की बॉर्डर सीमा समाप्त करने, अपने जिले में तैनाती की छूट, पुलिस ड्यूटी में 8 घंटे की सीमा, साप्ताहिक अवकाश, पुरानी पेंशन बहाली, होमगार्ड, पीआरडी को पुलिस के समान सुविधाएं देने की भी मांग की गई है। लखनऊ में ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि हम 27 अक्टूबर को मऊ के हलधरपुर में पंचायत करने के साथ ही भागीदारी संकल्प मोर्चा के गठन का भी एलान करेंगे। उन्होंने कहा कि जो भी पार्टी हमारे मुद्दों के साथ होगी हम भी उसका साथ देंगे। 27 को मऊ में भागीदारी संकल्प मोर्चा एक साथ दिखेगा। 27 को ओवैसी तथा चंद्रशेखर के साथ अन्य नेता भी मऊ में रहेंगे। –आईएएनएस विकेटी/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

शादी के बाद बदल गई Monalisa Bhosle की लाइफ, महाकुंभ से रातों-रात हुई थीं फेमस

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा...

Gold Petrol Diesel Price Today: एक दिन की गिरावट के बाद फिर महंगा हुआ सोना, पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश में सोने की कीमतों में...

डार्क लिप्स से मिनटों में पाएं छुटकारा, घर पर अपनाएं ये आसान टिप्स

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में हर...

कौन हैं शनिदेव? क्यों कहते हैं इनको न्याय का देवता, जानिए इनसे जुड़ी सारी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। शनिवार के दिन शनिदेव की...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵