back to top
20.1 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

महाराष्ट्र में लगातार तीसरे दिन मिले ओमिक्रॉन संक्रमित, कुल मामलों की संख्या 10 पर पहुंची

मुंबई, 6 दिसम्बर (आईएएनएस)। महाराष्ट्र में लगातार तीसरे दिन कोविड-19 के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के मामले सामने आए हैं। मुंबई में दो और मामलों के साथ राज्य में संक्रमितों की संख्या 10 हो गई है। स्वास्थ्य अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। 25 नवंबर को दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग से यहां पहुंचा एक 37 वर्षीय व्यक्ति पॉजिटिव पाया गया है और उसका 36 वर्षीय दोस्त भी पॉजिटिव निकला है, जो उसी दिन अमेरिका से मुंबई आया था। दोनों मरीजों में लक्षण नहीं दिखे हैं और उन्हें अंधेरी पूर्व में बीएमसी के सेवन हिल्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों रोगियों ने फाइजर की कोविड-19 वैक्सीन ली हुई है। इसके अतिरिक्त, दोनों पुरुषों के पांच उच्च-जोखिम और 315 कम-जोखिम वाले संपर्कों का भी पता लगाया गया है और आगे की ट्रैकिंग जारी है। इससे पहले रविवार को ओमिक्रॉन से संक्रमित 7 व्यक्तियों का पता चला था, जिसमें एक भारतीय मूल की नाइजीरियाई महिला (44) और उसकी दो बेटियां शामिल हैं, जो लागोस से पुणे पहुंचीं थीं। इसके अलावा एक व्यक्ति फिनलैंड की यात्रा के बाद यहां आया था, जो कि संक्रमित पाया गया है। यहां तक कि 44 वर्षीय महिला के 45 वर्षीय भाई और उनके दो बच्चों को भी ओमिक्रॉन से संक्रमित पाया गया है और सभी सात का पिंपरी-चिंचवाड़ के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है। स्वास्थ्य अधिकारियों ने तीन नाइजीरियाई महिलाओं के 13 अन्य करीबी संपर्कों का पता लगाया है और उच्च जोखिम या कम जोखिम वाले देशों से मुंबई, पुणे और नागपुर जाने वाली उड़ानों से आने वाले लोगों की निगरानी तेज कर दी गई है। 4 दिसंबर को, ठाणे में राज्य के पहले ओमिक्रॉन रोगी की पुष्टि की गई थी, जब एक 33 वर्षीय व्यक्ति केपटाउन से दुबई और नई दिल्ली होते हुए मुंबई पहुंचा था। फिलहाल कल्याण-डोंबिवली के एक कोविड केंद्र में उसका इलाज चल रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि जोखिम वाले देशों के 6,263 सहित कुल 34,700 यात्रियों में से 6,898 का आरटी-पीसीआर परीक्षण किया गया है और पॉजिटिव पाए जाने वाले 11 लोगों की रिपोर्ट जीनोमिक सीक्वेंसिंग के लिए भेजी गई है। –आईएएनएस एकेके/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

क्या आप भी चाहती हैं चेहरे पर अच्छा ग्लो? तो इन चीजों से बनाएं फेस पैक

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज के समय में दिन...

Vastu Tips: शुक्रवार के दिन करें वास्तु उपाय चमक उठेगा आपका भाग्य, मिलेगी तरक्की

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। माता लक्ष्मी की पूजा अर्चना...