back to top
20.1 C
New Delhi
Tuesday, March 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

पूर्व PM मनमोहन सिंह के मुरीद हुए उमर अब्दुल्लाह, विधानसभा में याद कर भावुक हुए CM

जम्मू कश्मीर विधानसभा में बजट सत्र की शुरूआत से पहले उमर अब्दुल्लाह पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को याद कर भावुक हो गए।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जम्मू कश्मीर विधानसभा का बजट सत्र जैसे ही आज शुरू हुआ तो मुख्यमंत्री दिवंगत नेताओ को श्रद्धांजलि देने के लिए खड़े हुए थे। उस दौरान वह पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को याद करके भावुक हो गए। इस दौरान उन्होंने मनमोहन सरकार के जम्मू कश्मीर के लिए किए गए कामों को भी याद कर सराहा। उन्होंने कहा कि जब आखिरी बार विधानसभा में आया था तो अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर श्रद्धांजलि देनी थी। इस बार जब आया तो भी पूर्व प्रधानमंत्री के निधन पर संवेदना देनी है। ये दुखद है।

पूर्व PM मनमोहन सिंह को याद कर भावुक हुए उमर अब्दुल्लाह

उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जम्मू कश्मीर के मामले को हल करने की मनमोहन सिंह ने कोशिश की। उमर ने कहा कि हालांकि इसकी शुरुआत डॉ मनमोहन सिंह ने नहीं की और उन्हें यह सब विरासत में मिला था। जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री ने कहा कि इसकी शुरुआत अटल बिहारी वाजपेई और जनरल परवेज मुशर्रफ ने की। इसके अलावा उन्होंने मनमोहन सिंह के कामों को भी सराहा। उन्होंने कहा कि चिनाब नदी पर जो सबसे ऊंचा पुल बन सका उसका काम भी मनमोहन सिंह के कार्यकाल के दौरान ही हुआ था। अपने संबोधन के दौरान वह भावुक दिखाई दिए।

कश्मीर मामले का भी जिक्र किया

सीएम उमर अब्दुल्लाह ने कहा कि कश्मीर मामले का हल करने के लिए अटल बिहार वाजपेयी ने बड़े कदम उठाए। लेकिन जब उनकी सरकार चली गई तो मनमोहन सिंह उनके कामों को बंद भी कर सकते थे लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया और कश्मीर मुद्दे को हल करने की दिशा में काम करना जारी रखा। उस दौर में हम कश्मीर मुद्दे को हल करने के जितने करीब आए थे,मुझे नहीं लगता कि हम अब कभी भी उतने करीब आ पाएंगे। मुझे नहीं लगता मैं अपनी जिंदगी में दोबारा ऐसा देख पाऊंगा।

Advertisementspot_img

Also Read:

कश्मीर विश्वविद्यालय में उपराष्ट्रपति का संदेश,बोेले-मेरा नहीं, हमारा कश्मीर कहिए, ड्रग्स से दूर रहने की अपील

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कश्मीर विश्वविद्यालय के 21वें कॉन्वोकेशन में भारत के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने युवाओं को शिक्षा, एकता और सामाजिक जिम्मेदारी का प्रेरक...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...