back to top
22.1 C
New Delhi
Thursday, April 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

BSP सुप्रीमो मायावती का बड़ा फैसला, आकाश आनंद को सभी पदों से किया मुक्‍त, इनको दी जिम्‍मेदारी

BSP सुप्रीमो मायावती ने बड़ा फैसला लिया है। पार्टी के नेता और भतीजे आकाश आनंद को सभी पदों से मुक्‍त कर दिया है। मायावती ने एक मीटिंग में कहा था कि, मेरी आखिरी सांस तक कोई उत्तराधिकारी नहीं होगा।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । बहुजन समाज पार्टी (BSP) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और पार्टी प्रमुख मायावती ने बड़ा फैसला लिया है। पार्टी के नेता और अपने भतीजे आकाश आनंद को सभी पदों से हटा दिया है। आकाश आनंद पार्टी में नेशनल कोआर्डिनेटर के रुप में काम कर थे। लेकिन पार्टी प्रमुख ने इन्‍हें अब इस पद से मुक्‍त कर दिया है। 

पहले भी हो चुकी है कार्रवाई

मायावती ने आकाश आनंद को सभी पदों से हटा दिया है। वहीं पार्टी के नेता और राज्यसभा सांसद रामजी गौतम को बड़ी जिम्‍मेदारी दी है। आकाश की जगह पर अब राज्यसभा सांसद रामजी गौतम को पार्टी में नेशनल कोआर्डिनेटर की जिम्‍मेदारी सौंपी गई है। अब वह पार्टी के नेशनल कोऑर्डिनेटर रामजी होंगे। मायावती ने पिछले दिनों आकाश आनंद के ससुर अशोक सिद्धार्थ को हटाया था। 

बता दें कि, बसपा चीफ ने एक मीटिंग के दौरान अपने उत्तराधिकारी पर स्थिति स्पष्ट की थी, इस बीच मायावती ने कहा था कि, मेरी आखिरी सांस तक कोई उत्तराधिकारी नहीं होगा। मायावती ने यह भी कहा है कि, अब उनके भाई आनंद के बच्चों की शादी राजनीति से जुड़े परिवार में नहीं होगी।

बसपा की ओर से अधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति कोजारी किया गया जिसमें मायावती के हवाले से बताया गया कि, अब मैंने खुद भी यह निर्णय लिया है कि, मेरे जीते जी व मेरे आखिरी सांस तक भी अब पार्टी में मेरा कोई भी उत्तराधिकारी नहीं होगा। इस फैसले पर पार्टी के कार्यकर्ता ओर नेताओं ने स्‍वागत किया। 

पार्टी को आगे बढ़ाने में पूरा प्रयास करुंगी

उन्होंने कहा है कि, मेरे लिए पार्टी व मूवमेन्ट पहले है। भाई-बहन व उनके बच्चे तथा अन्य रिश्ते नाते बाद में हैं। इसी के साथ उन्होंने पार्टी के लोगों को यह भी भरोसा दिलाया कि, जब तक मैं जिन्दा रहूंगी तो तब तक मैं अपने आखिरी सांस तक भी अपनी पूरी ईमानदारी व निष्ठा से पार्टी को आगे बढ़ाने का हर सम्भव पूरा-पूरा प्रयास करती रहूंगी।

Advertisementspot_img

Also Read:

बीजेपी-सपा की जुबानी जंग के बीच मायावती का बड़ा ऐलान, सत्ता में आईं तो बंटेगा उत्तर प्रदेश

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश के जेवर में बने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पहले चरण के उद्घाटन के बाद राजनीति गरमा गई है। Mayawati...
spot_img

Latest Stories

Travel Tips: अप्रैल में केरल घूमने का है अपना अलग मजा, जानिए इन जगहों के बारे में

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अप्रैल का महीना शुरुआती गर्मी...

Vastu Tips: आज Hanuman Jayanti के दिन करें ये वास्तु उपाय, चमक उठेगा आपका भाग्य

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज हनुमान जयंती (Hanuman Jayanti)के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵