back to top
26.1 C
New Delhi
Monday, March 23, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Operation Sindoor पर बोले NSA डोभाल- ”भारत को कोई नुकसान नहीं हुआ” विदेशी मीडिया को भी लताड़़ा

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल ने ऑपरेशन सिंदूर को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने साफ कहा कि इस सैन्य कार्रवाई के दौरान भारत को कोई नुकसान नहीं हुआ।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल ने ऑपरेशन सिंदूर को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने साफ कहा कि इस सैन्य कार्रवाई के दौरान भारत को कोई नुकसान नहीं हुआ। डोभाल ने चुनौती देते हुए कहा – “अगर भारत को नुकसान हुआ हो, तो एक भी तस्वीर दिखा दीजिए।

IIT मद्रास में दिया संबोधन

IIT मद्रास में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डोभाल ने कहा कि युद्ध और तकनीक के बीच गहरा संबंध होता है। ऑपरेशन सिंदूर इसका बेहतरीन उदाहरण है। “हमें गर्व है कि इस ऑपरेशन में हमने स्वदेशी तकनीक का इस्तेमाल किया। यह पूरी तरह भारत में बनी क्षमताओं पर आधारित था।”

9 आतंकी ठिकाने तबाह, 23 मिनट में पूरा हुआ ऑपरेशन

अजीत डोभाल ने जानकारी दी कि ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान और PoK (पाक अधिकृत कश्मीर) के 9 आतंकी ठिकानों को टारगेट किया गया। “हमारे सभी निशाने बिल्कुल सटीक थे। ऑपरेशन सिर्फ 23 मिनट में पूरा हो गया और इसमें सिर्फ आतंकी ठिकानों को ही निशाना बनाया गया। एक भी आवासीय क्षेत्र या सीमा क्षेत्र पर हमला नहीं किया गया।”

विदेशी मीडिया पर डोभाल की नाराजगी

NSA डोभाल ने विदेशी मीडिया पर गलत और भ्रामक रिपोर्टिंग का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, “कुछ विदेशी मीडिया चैनल पाकिस्तान के एयरबेस की झूठी तस्वीरें दिखाकर भ्रम फैला रहे हैं। 10 मई से पहले और बाद की सैटेलाइट तस्वीरें देख लीजिए, सच्चाई सामने आ जाएगी।

पहलगाम अटैक का दिया गया जवाब

22 अप्रैल को हुए पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में भारतीय सेना ने 7 मई की रात ‘ऑपरेशन सिंदूर’ चलाया था। इस ऑपरेशन ने पाकिस्तान को बुरी तरह चौंका दिया। पाकिस्तानी सेना ने इसके बाद भारत पर जवाबी हमला करने की कोशिश की, लेकिन भारतीय सेना ने सभी प्रयास नाकाम कर दिए।

पाकिस्तान ने खुद मांगा था सीजफायर

NSA डोभाल ने बताया कि 7 मई को ऑपरेशन के बाद पाकिस्तान की ओर से खुद सीजफायर के लिए संपर्क किया गया। पाकिस्तान के DGMO ने औपचारिक रूप से भारत से संपर्क साधा। इसके बाद 10 मई को दोनों देशों के डीजीएमओ स्तर की बातचीत हुई और शाम 3:35 बजे सीजफायर पर सहमति बनी। NSA डोभाल का बयान भारत की सैन्य ताकत, रणनीतिक तैयारी और स्वदेशी तकनीक पर भरोसे को दर्शाता है। ऑपरेशन सिंदूर न केवल आतंक के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई साबित हुआ, बल्कि इससे यह भी स्पष्ट हुआ कि भारत बिना नुकसान के भी सटीक और प्रभावी जवाब देने में सक्षम है।

Advertisementspot_img

Also Read:

पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक से अफगानिस्तान में तबाही, 400 लोगों की मौत, 250 से ज्यादा घायल; तालिबान बोला- अस्पताल पर गिराया बम

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। काबुल में बीती रात जोरदार धमाकों से अफरा-तफरी मच गई। अफगानिस्तान का दावा है कि पाकिस्तान की वायुसेना ने शहर...
spot_img

Latest Stories

Divyanka Tripathi की गोद भराई की तस्वीरें वायरल, प्रेग्नेंसी ग्लो के साथ फ्लॉन्ट किया बेबी बंप

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) ने...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵