back to top
20.1 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

अब प्रीतम सिंह की हुई इन नाराज नेताओं से मुलाकात, चर्चाओं का बाजार गर्म

देहरादून, 15 अप्रैल (आईएएनएस)। उत्तराखंड कांग्रेस में आला कमान के निर्देश पर डैमेज कंट्रोल तो शुरू हो गया है, लेकिन नेताओं की नाराजगी कम होने का नाम नहीं ले रही है। हरीश धामी और मदन बिष्ट जैसे विधायक भी हैं जो नाराज हैं और अभी तक माने नहीं हैं। वहीं आज पूर्व नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह, मदन बिष्ट और विक्रम नेगी से मिलने पहुंचे। जहां इन तमाम नाराज नेताओं की चर्चा हुई। वहीं इन नेताओं की तस्वीर खासी चर्चाओं में आ गई है। नेताओं के अनुसार ये शिष्टाचार मुलाकात है और भविष्य की रणनीतियों पर चर्चा की जा रही है। वहीं मुलाकात के दौरान विजयपाल सजवान, राजकुमार और सदन में उप नेता सदन भुवन कापड़ी भी मौजूद रहे। कांग्रेस ने प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष की नियुक्ति से उपजे असंतोष को देखते हुए डैमेज कंट्रोल शुरू कर दिया है। प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा और नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने गुरुवार को भी कुछ विधायकों से बातचीत की। हाईकमान के स्तर से प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव भी लगातार आर्य और माहरा के संपर्क में हैं। बदरीनाथ विधायक राजेंद्र भंडारी, रवि बहादुर, खुशहाल सिंह अधिकारी से उनकी बातचीत हो चुकी है। हालांकि धारचूला विधायक हरीश धामी और द्वाराहाट विधायक मदन बिष्ट की नाराजगी अभी कायम है। –आईएएनएस स्मिता/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

किसी भी जनसभा में उड़ा दूंगा…’ BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जर को जान से मारने की धमकी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। गाजियाबाद के लोनी से बीजेपी विधायक...

कार्तिक आर्यन से आर माधवन तक ये सेलेब्स पहले थे इंजीनियर, फिर यू बन गए स्टार्स

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हिंदी सिनेमा में आज के...

क्या आप भी अपने गले के कालेपन से हो गई हैं परेशान? तो इस प्रकार कर सकती हैं उसका उपाय

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। महिलाओं की स्किन रूटिंग काफी...

Vastu Tips: नकारात्मकता को दूर करने के लिए करें ये वास्तु उपाय, चारों तरफ से आएगी तरक्की

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र में बताए गए...