back to top
24.1 C
New Delhi
Saturday, March 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

अब देवबंद का नाम बदलकर देववृंद करने की मांग

लखनऊ, 19 अगस्त (आईएएनएस)। अलीगढ़ का नाम हरिगढ़ और मैनपुरी का नाम मयन नगर करने की मांग के बाद, राइट विंग कार्यकर्ताओं ने अब देवबंद का नाम बदलने की मांग की है, जहां एक प्रसिद्ध इस्लामिक मदरसा है। बजरंग दल की पश्चिमी उत्तर प्रदेश यूनिट ने इस संबंध में यूपी के शहरी विकास मंत्री आशुतोष टंडन को पत्र भेजा है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बजरंग दल के संयोजक विकास त्यागी ने कहा कि देवबंद की पहचान पहले माता बाला सुंदरी देवी मंदिर से हुई थी, ना कि इस्लामिक मदरसा से। त्यागी ने कहा, महाभारत के दौरान, पांडवों ने यहां निर्वासन में अपने कई साल बिताये थे। यूपी सरकार मुगल महत्व के नामों को हटा रही है और देवबंद को अब देववृंद के नाम से जाना जाना चाहिए। इससे पहले 2017 में बीजेपी विधायक बृजेश सिंह ने भी ऐसी ही मांग की थी। उन्होंने कहा कि रंखंडी जाखवाला और जडोदा पांडा जैसे स्थान देवबंद के हिंदू पौराणिक कथाओं के साथ ऐतिहासिक संबंधों की गवाही देते हैं। देवबंद उत्तर उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के उन पांच निर्वाचन क्षेत्रों में से एक है, जहां मुस्लिम आबादी काफी है। योगी आदित्यनाथ सरकार पहले ही राज्य में फैजाबाद का नाम अयोध्या, इलाहाबाद से प्रयागराज और मुगलसराय का नाम बदलकर दीन दयाल उपाध्याय नगर कर चुकी है। –आईएएनएस एचके/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

प्रमुख देवताओं में से एक हैं Bhagwan Vishnu, जानिए पालनहार का दिव्य रूप और अवतार

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। भगवान विष्णु (Bhagwan Vishnu) हिंदू...

जतिन नाम का मतलब- Jatin Name Meaning

Meaning of Jatin /जतिन नाम का मतलब :Ascetic/तपस्वी Origin /...

Navratri में बना रही हैं साबूदाना की खिचड़ी, तब उपयोग करें इस रेसिपी का

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। नवरात्रि (Navaratri) के दौरान व्रत...

Salman khan की फिल्म मातृभूमि कब होगी रिलीज? सामने आया बड़ा अपडेट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सलमान खान (Salman khan) की...

मार्च के बदलते मौसम में बढ़ सकता है फ्लू का खतरा, बचाव के लिए करें ये काम

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मार्च और अप्रैल के महीने...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵