back to top
27.1 C
New Delhi
Wednesday, March 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

उत्तर रेलवे ने दिल्ली के इन रेलवे स्टेशनों के प्लैटफॉर्म टिकट पर लगाई रोक, इस तारीख तक जारी रहेगा प्रतिबंध

उत्तर रेलवे ने आगामी त्योहारों के मद्देनजर दिल्ली के प्रमुख स्टेशनों के प्लैटफॉर्म टिकट पर अस्थायी रूप से रोक लगा दी है। रेलवे ने यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। उत्तर रेलवे ने त्योहारों के इस सीजन में रेलवे स्टेशनों पर बढ़ रही यात्रियों की भारी संख्या को कम करने के लिए दिल्ली के प्रमुख स्टेशनों पर प्लैटफॉर्म टिकट की बिक्री पर अस्थायी तौर से रोक लगा दी है। उत्तर रेलवे ने यह कदम मुंबई के बांद्रा टर्मिनस पर उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जाने वाली अनारक्षि ट्रेन पर यात्रियों की चढ़ने की कोशिश के दौरान मची भगदड़ में 10 यात्रियों के घायल होने के कारण उठाया है।त

गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर भी प्लैटफॉर्म टिकट की बिक्री पर रोक

मीडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, उत्तर रेलवे ने कहा है कि दिवाली और छठ पूजा के लिए अपने घरों को जाने वाले यात्रियों की बढती भीड़ को ध्यान में रखते हुए हमने 6 नवंबर 2024 तक नई दिल्ली रेलवे स्टेशन, पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन, हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन, आनंद विहार रेलवे स्टेशन और दिल्ली सराय रोहिल्ला रेलवे स्टेशन पर प्लैटफॉर्म टिकट की बिक्री पर रोक लगा दी है। मीडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, गाजियाबाद जंक्शन रेलवे स्टेशन पर भी 6 नवंबर 2024 तक प्लैटफॉर्म टिकट की बिक्री पर रोक रहेगी। हालांकि, उत्तर रेलवे ने बुजुर्ग लोगों, महिला यात्रियों और अशिक्षित लोगों की मदद के लिए इन स्टेशनों पर आने वाले लोगों को इस प्रतिबंध से छूट दी हुई है। 

“कोई समस्या हो तो स्टेशन पर मौजूद सहायता केंद्र से मदद लें”

मीडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, उत्तर रेलवे ने आने वाले त्योहारों के मद्देनजर 7 नवंबर 2024 तक नई दिल्ली रेलवे स्टेशन और आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर भीड़ प्रबंधन और नियंत्रण के विशेष उपाय लागू करने की घोषणा कर दी है। उत्तर प्रदेश रेलवे ने बयान जारी कर इसकी जानकारी दी है।  

मीडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, उत्तर रेलवे ने बिहार संपर्क क्रांति (12566), वैशाली एक्सप्रेस (12554) , संपूर्ण क्रांति (12394), और पुरुषोत्तम एक्सप्रेस (12802) जैसी कुछ ट्रेनों को बेहतर भीड़ नियंत्रण के लिए अस्थायी रूप से कुछ विशेष प्लैटफार्मों पर भेजने का निर्णय ले लिया है। इसके साथ ही उत्तर रेलवे ने अपने यात्रियों से आग्रह किया है कि अंतिम समय में भीड़भाड़ से बचने के लिए अपनी ट्रेन के निर्धारित प्रस्थान से कम से कम एक घंटा पहले स्टेशन पर पहुंचने का कष्ट करें। अगर किसी प्रकार की समस्या हो तो स्टेशन पर मौजूद सहायता केंद्र से मदद लें।

Advertisementspot_img

Also Read:

यात्रीगण कृप्या ध्यान दें! घने कोहरे के कारण 3 महीने के लिए 16 एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप अगले तीन महीनों (दिसंबर से फरवरी) में ट्रेन से यात्रा करने की योजना बना रहे हैं, तो अपनी ट्रेन...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Skin Care Tips: ऑयली और डल स्किन से छुटकारा, समर में ऐसे रखें चेहरा फ्रेश और जवान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे ही तापमान चढ़ता है, त्वचा...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Iran-Israel War का भारत पर क्या होगा असर, कैसे कच्चे तेल की कीमतों को करेगा प्रभावित?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अमेरिका और इजरायल ने शनिवार को...