northeast-1045-new-cases-of-corona-infection-seven-deaths-in-assam-and-meghalaya
northeast-1045-new-cases-of-corona-infection-seven-deaths-in-assam-and-meghalaya

पूर्वोत्तरः कोरोना संक्रमण के 1045 नए मामले, असम व मेघालय में सात की मौत

गुवाहाटी, 19 अप्रैल (हि.स.)। पूर्वोत्तर में कोरोना संक्रमण की रफ्तार तेज हो गयी है। असम के साथ ही मेघालय, मिजोरम और त्रिपुरा में भी संक्रमण की रफ्तार काफी तेज हो गयी है। सिक्किम समेत पूर्वोत्तर के आठों राज्यों में असम पहले नंबर पर है, जबकि दूसरे नंबर पर त्रिपुरा व तीसरे पर मणिपुर है। पूर्वोत्तर में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना के 1045 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। जबकि, असम व मेघायल में 07 मरीजों की मौत हुई है। इसके साथ ही संक्रमितों की कुल संख्या 3 लाख, 44 हजार, 141 हो गई है। इनमें 3 लाख, 32 हजार, 408 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे में कुल 256 मरीज पूरी तरह से स्वस्थ्य हुए हैं जबकि 7 हजार, 686 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। पूर्वोत्तर में अबतक 2 हजार, 353 मरीजों की मौत हो गई है। पिछले 24 घंटे के दौरान 07 नये मरीज की मौत हुई है। असम में फिर से 639 नए कोरोना संक्रमित मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 2 लाख, 24 हजार, 455 पहुंच गई है, जबकि 2 लाख,16 हजार, 705 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 159 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 5 हजार, 268 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। असम में अब तक 1 हजार, 135 मरीजों की मौत हो गई है। पिछले 24 घंटों के दौरान 06 मरीजों की मौत हुई है। त्रिपुरा में 24 घंटों के दौरान 69 नये कोरोना संक्रमित मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 33 हजार, 999 हो गई है। इनमें 33 हजार 137 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 07 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 448 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। राज्य में अब तक 391 मरीजों की मौत हो चुकी है। मणिपुर में 72 नये कोरोना संक्रमित मरीजों की शिनाख्त हुई है। इसके साथ राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 29 हजार, 721 है जबकि 29 हजार, 090 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 07 नये मरीज स्वस्थ हुए हैं तथा 255 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। कोरना से मणिपुर में अब तक 376 मरीजों की मौत हुई है। अरुणाचल प्रदेश में भी 20 नये कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। इस तरह राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 16 हजार, 987 है जबकि 16 हजार, 809 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 03 मरीज स्वस्थ हुए हैं। कुल 122 मरीजों का इलाज अस्पतालों में चल रहा है। राज्य में अब तक 56 मरीजों की मौत हुई है। मेघालय में 71 कोरोना संक्रमित नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 14 हजार, 869 हो गई है जबकि 14 हजार, 038 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 41 मरीज स्वस्थ हुए हैं। कुल 678 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। मेघालय में इस महामारी से 153 मरीजों की मौत हो चुकी है। नगालैंड में 19 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के मरीजों की कुल संख्या 12 हजार, 555 है। राज्य में कुल 12 हजार, 110 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 08 मरीज स्वस्थ हुए हैं। जबकि, 178 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। नगालैंड में कोरोना से अब तक 94 मरीजों की मौत हो चुकी है। सिक्किम में पिछले 24 घंटों के दौरान 105 कोरोना संक्रमित नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के मरीजों की कुल संख्या 6 हजार, 696 हो गई है। इनमें से 6 हजार, 014 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 05 मरीज स्वस्थ हुए हैं। जबकि, 399 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। इस राज्य में कोरोना से अब तक 136 मरीजों की मौत हो चुकी है। मिजोरम में इस बीच 50 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। इसके साथ राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 4 हजार, 859 हो गई है। इनमें से 4 हजार, 509 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 26 मरीज स्वस्थ हुआ है। जबकि 253 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। मिजोरम में अब तक कोरोना से मरने वालों की संख्या 12 है। हिन्दुस्थान समाचार/ अरविंद

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in