back to top
25.1 C
New Delhi
Friday, April 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों में कोई सीट खाली नहीं : मंत्री

नई दिल्ली, 24 मार्च (आईएएनएस)। संसद में बुधवार को बताया गया कि देशभर के सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों में एक भी सीट खाली नहीं है। कर्नाटक से भाजपा के राज्यसभा सदस्य के.सी. राममूर्ति ने रिक्त सीटों की संख्या पर शिक्षा राज्यमंत्री डॉ. सुभाष सरकार ने कहा कि वर्ष 2019-20 से 2021-22 तक सरकारी इंजीनियरिंग संस्थानों में स्वीकृत सीटों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। उन्होंने कहा, एआईसीटीई ने नेशनल एजुकेशनल एलायंस फॉर टेक्नोलॉजी (एनईएटी) नाम से एक पोर्टल शुरू किया है, जिसका उद्देश्य युवाओं की रोजगार क्षमता को बढ़ाने के लिए शिक्षा प्रौद्योगिकी में सर्वश्रेष्ठ तकनीकी समाधान लाना है। ये समाधान बेहतर सीखने के परिणामों और कौशल विकास के लिए व्यक्तिगत और अनुकूलित सीखने के अनुभवों के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का उपयोग करने को प्रेरित करते हैं। सरकार ने यह भी कहा कि सरकार देश के सभी कोनों में समानता, गुणवत्ता, सामथ्र्य और पहुंच के साथ शिक्षा प्रदान करने में सक्षम है। एक पूरक प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि कोविड-19 प्रेरित लॉकडाउन के बावजूद देश में इंजीनियरिंग के छात्रों के प्लेसमेंट में कमी नहीं आई है। –आईएएनएस एसजीके

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

ऐरा का मतलब – Aira Name Meaning

Aira Name Meaning – ऐरा नाम का मतलब :...

फिल्म Bhooth Bangla एक्ट्रेस Wamiqa Gabbi के बोल्ड फोटोशूट ने हिलाया इंटरनेट, फिदा हुए फैंस

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड एक्ट्रेस वामिका गब्बी (Wamiqa...

Avadh Ojha ने की नीतीश कुमार को PM बनाने की वकालत, BJP को दे डाली नसीहत

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार की राजनीति में एक बार...

हर रोज बढ़ रहा गर्मी का सितम, ऐसे रखें अपने साथ-साथ परिवार का ख्याल

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। दिन पर दिन गर्मी बढ़ती...

Sanjay Nishad के बयान से यूपी सियासत गरम, पश्चिमी यूपी को लेकर BJP की बढ़ी टेंशन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश की राजनीति में आगामी...

45 की उम्र में भी Shweta Tiwari ढा रही है कहर, रेड साड़ी में देखें एक्ट्रेस का ये अंदाज

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। श्वेता तिवारी अपनी फिटनेस से...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵