back to top
24.1 C
New Delhi
Saturday, March 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

काबुल में विस्फोट, हताहतों की संख्या के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं : प्रत्यक्षदर्शी

काबुल, 25 नवंबर (आईएएनएस)। काबुल में गुरुवार को एक व्यस्त ट्रैफिक सर्कल के पास विस्फोट हो गया, जिसमें हताहतों की संख्या के बारे में अभी कोई स्पष्ट जानकारी नहीं है। प्रत्यक्षदर्शियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, प्रत्यक्षदर्शी फारुख शाह ने कहा, हमने स्थानीय समयानुसार शाम 4 बजकर 15 मिनट पर करते परवान इलाके, पुलिस जिला 2 में एक बड़े विस्फोट की आवाज सुनी। अब पूरी जगह को सील कर दिया गया है, क्योंकि शाम के समय विस्फोट होने के बाद से लोगों के बीच दहशत फैल गई है। तालिबान सुरक्षा बलों ने एहतियात के तौर पर इलाके की घेराबंदी कर दी है। शाह के अनुसार, विस्फोट के बाद आसमान में घना धुएं का गुबार देखा गया। अभी तक किसी भी समूह ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। –आईएएनएस एकेके/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

Salman khan की फिल्म मातृभूमि कब होगी रिलीज? सामने आया बड़ा अपडेट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सलमान खान (Salman khan) की...

मार्च के बदलते मौसम में बढ़ सकता है फ्लू का खतरा, बचाव के लिए करें ये काम

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मार्च और अप्रैल के महीने...

Tata Punch को टक्कर देने आई नई Hyundai Exter Facelift, जानिए कीमत और फीचर्स

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारतीय कार बाजार में माइक्रो SUV...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵