back to top
33.1 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

यूके में कोरोना संक्रमण से कोई मौत नहीं

लंदन, 2 जून (आईएएनएस)। ब्रिटेन से कोरोना को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां पर बीते वर्ष मार्च के बाद से पहली बार कोरोना से कोई मौत दर्ज नहीं की गई है। ब्रिटेन में मंगलवार को जारी आधिकारिक आंकड़ों से यह जानकारी मिली। ब्रिटेन में कोरोनावायरस से होने वाली मौतों की कुल संख्या 127,782 पर बनी हुई है। इन आंकड़ों में केवल उन लोगों की मौत शामिल है, जिनकी मौत उनके पहले पॉजिटिव परीक्षण के 28 दिनों के अंदर हुई थी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटेन में अन्य 3,165 लोगों का कोविड -19 परीक्षण पॉजिटिव आया है, जिससे देश में कोरोनोवायरस के मामलों की कुल संख्या 4,490,438 हो गई है। इससे पहले मंगलवार को ब्रिटिश सरकार को सलाह देने वाले एक वैज्ञानिक ने कहा कि ब्रिटेन के टीकाकरण कार्यक्रम की प्रगति का मतलब यह नहीं है कि कोरोनावायरस के खिलाफ लड़ाई खत्म हो गई है। टीकाकरण और प्रतिरक्षण पर सरकार को सलाह देने वाली संयुक्त समिति के प्रोफेसर एडम फिन ने कहा कि देश अभी भी कमजोर बना हुआ है क्योंकि बड़ी संख्या में लोगों का टीकाकरण नहीं हुआ है। नवीनतम आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, 3.94 करोड़ से ज्यादा लोगों को वैक्सीन की पहली खुराक दी गई है, जिसमें लगभग तीन-चौथाई वयस्क शामिल हैं। विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि कोरोनोवायरस आने वाले वर्षों तक हमें पेरशान कर सकता है। यह संभावना है कि वर्तमान टीके संचरण, संक्रमण या यहां तक कि नए रूपों के कारण होने वाली बीमारी से बचाने में विफल रहेंगे। –आईएएनएस एसएस/आरएचए

Advertisementspot_img

Also Read:

सियासत और बिजनेस के बाद अब टेक की दुनिया में एंट्री, पूर्व पीएम ऋषि सुनक अब Microsoft में करेंगे नई शुरुआत

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क। ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने राजनीति से परे अब टेक्नोलॉजी की दुनिया में कदम रखा है। उन्होंने अमेरिकी...
spot_img

Latest Stories

किसी भी जनसभा में उड़ा दूंगा…’ BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जर को जान से मारने की धमकी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। गाजियाबाद के लोनी से बीजेपी विधायक...

कार्तिक आर्यन से आर माधवन तक ये सेलेब्स पहले थे इंजीनियर, फिर यू बन गए स्टार्स

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हिंदी सिनेमा में आज के...

क्या आप भी अपने गले के कालेपन से हो गई हैं परेशान? तो इस प्रकार कर सकती हैं उसका उपाय

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। महिलाओं की स्किन रूटिंग काफी...