back to top
25.1 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

लालू यादव पर भड़के नित्यानंद राय, बोले – हताशा में दे रहे हैं बेतुके बयान, 2025 में आरजेडी का होगा सूपड़ा साफ

केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने लालू यादव के बयान पर तीखा पलटवार किया है। उन्‍होंने कहा कि अब इन्‍हें एहसास हो चुका है कि 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव में उनकी स्थिति बेहद कमजोर है।

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । बिहार की सियासत में बयानबाजी तेज होती जा रही है। आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने गुरुवार को एक पोस्ट के जरिए बीजेपी पर महिलाओं के साथ बदसलूकी का गंभीर आरोप लगाया। उन्होंने दावा किया कि बिहार बंद के दौरान बीजेपी कार्यकर्ताओं ने शिक्षिकाओं, छात्राओं, गर्भवती महिलाओं, बुजुर्गों और पत्रकारों के साथ दुर्व्यवहार किया। लालू यादव ने इस घटना को शर्मनाक बताया और बीजेपी को घेरा। अब इस पर केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि लालू यादव अब निराशा में बेतुकी बातें करने लगे हैं। 

नित्यानंद राय का लालू-तेजस्वी पर तीखा वार

लालू प्रसाद यादव के ताजा आरोपों पर केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने करारा जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि “लालू यादव, तेजस्वी यादव, उनकी पार्टी या इंडिया गठबंधन के नेता राहुल गांधी हो, ये सभी समझ चुके हैं कि 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव में उनका सूपड़ा साफ होने वाला है। इसी हताशा में वे अब बेतुके और भ्रामक बयान दे रहे हैं।” नित्यानंद राय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत अब विकासशील से विकसित राष्ट्र की ओर अग्रसर है, जबकि विपक्ष अभी भी “लालटेन युग” की मानसिकता में जी रहा है।

उन्होंने कहा कि “इन लोगों को अब समझ में आ गया है कि लोकतंत्र में असली ताकत जनता के हाथ में होती है। जनता अब परिवारवाद, अपराध, नरसंहार, रेप, स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली और सामाजिक विभाजन को नकार चुकी है। अब जनता विकास चाहती है और उसी दिशा में देश बढ़ रहा है। इसी डर से ये नेता गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं।”

लालू यादव का आरोप, नित्यानंद राय ने किया पलटवार

दरभंगा में महागठबंधन के एक मंच से प्रधानमंत्री मोदी की मां को लेकर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में एनडीए की महिला इकाई ने बिहार बंद का आह्वान किया था। इस बंद के दौरान कुछ ऐसी तस्वीरें और वीडियो सामने आए, जिनमें बीजेपी कार्यकर्ता आम लोगों को जबरन बंद में सहयोग करने के लिए कहते दिखे। इन घटनाओं को लेकर लालू प्रसाद यादव ने कड़ी प्रतिक्रिया दी और बीजेपी पर महिलाओं, छात्राओं, गर्भवती महिलाओं, बुजुर्गों और पत्रकारों के साथ दुर्व्यवहार का आरोप लगाया। उन्होंने इसे शर्मनाक करार देते हुए बीजेपी की निंदा की। इस पर पलटवार करते हुए केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने लालू यादव के बयान को हताशा में दिया गया बेतुका बयान बताया। 

Advertisementspot_img

Also Read:

मणिशंकर अय्यर का बयान, कहा- राहुल गांधी को INDI गठबंधन छोड़ना चाहिए, ममता दीदी या कोई सीनियर नेता संभालें कमान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मणिशंकर अय्यर ने एक बार फिर राजनीतिक हलचल बढ़ाते हुए कहा कि राहुल गांधी को इंडिया गठबंधन (INDI)...
spot_img

Latest Stories

वाणीश नाम का मतलब- Vaneesh Name Meaning

Meaning of Vaneesh / वाणीश नाम का मतलब: Lord...

14 या 15 मार्च, कब रखा जाएगा पापमोचनी एकादशी व्रत? जानें तिथि से लेकर पूजा विधि तक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पापमोचिनी एकादशी पड़ने जा रही...

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को...