back to top
26.1 C
New Delhi
Friday, April 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

नीतीश मुख्यमंत्री हैं, आगे क्या होगा किसी को पता नहीं – डॉ. जायसवाल

पटना, 5 अप्रैल (आईएएनएस)। बिहार भाजपा के कई नेताओं के हाल में भाजपा के मुख्यमंत्री बनाने के बयान के बीच मंगलवार को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल ने कहा कि फिलहाल नीतीश कुमार मुख्यमंत्री हैं, आगे क्या होगा किसी को पता नहीं। डॉ. जायसवाल ने मंगलवार को कहा कि चुनाव के पूर्व एक समझौता हुआ था, उस समझौते का हम अक्षरश: पालन कर रहे हैं। आगे क्या होगा कोई नहीं जानता। जायसवाल ने एक निजी चैनल से बातचीत करते हुए कहा कि आप यहां से बाहर निकलकर जाएं और दुर्घटना नहीं हो, यह कोई जानता है क्या? जायसवाल ने एक प्रश्न के उत्तर में कहा कि भाजपा और जदयू अलग अलग दल हैं। अगर एक ही नीति और एक ही विचार होता तो एक ही दल नहीं होते। योगी मॉडल के संबंध में पूछे गए एक प्रश्न के उत्तर में भाजपा सांसद ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कोई जानता था क्या की योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री होंगे, हरियाणा में कोई जानता था क्या कि खट्टर मुख्यमंत्री होंगे, यही भाजपा का योगी मॉडल है। उल्लेखनीय है कि भाजपा के कई नेता लगातार भाजपा से मुख्यमंत्री बनाने तथा बिहार में योगी मॉडल लागू करने की मांग कर रहे हैं। गौरतलब है कि बिहार में भाजपा संख्याबल के मुताबिक सबसे बड़ा दल है। –आईएएनएस एमएनपी/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

कल्प नाम का मतलब-Kalp Name Meaning

Meaning of Kalp / कल्प नाम का मतलब :...

Deepika Padukone ने लेदर जैकेट में ढाया कहर, बढ़ गया इंटरनेट का पारा

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। Deepika Padukone का नाम बॉलीवुड...

गर्मी में बनना चाहती हैं क्रीमी और टेस्टी कुल्फी? तो ये रही खास रेसिपी

नई दिल्ली ,रफ्तार डेस्क। गर्मी का मौसम आते ही...

गर्मी में हीटवेव से ऐसे करें बचाव, इन टिप्स को फॉलो करके सेहत का रखें ध्यान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अप्रैल का महीना शुरू हो...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵