back to top
18.1 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

नीतीश ने विभिन्न सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट का किया निरीक्षण, बरसात के पूर्व की तैयारियों का लिया जायजा

पटना, 12 मई (आईएएनएस)। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को राजधानी पटना में बरसात के पूर्व की तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान अधिकारियों को कई निर्देश भी दिए। मुख्यमंत्री सैदपुर नहर रोड जाकर सैदपुर नाले का निरीक्षण किया। इस क्रम में मुख्यमंत्री ने ड्रेनेज पंपिंग प्लांट सैदपुर का भी निरीक्षण किया और अधिकारियों को कई निर्देश दिए। मुख्यमंत्री इसके बाद नमामि गंगे परियोजना के तहत निर्मित सैदपुर सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने फस्र्ट स्टेज के गंदे पानी तथा अंतिम स्टेज के साफ पानी को भी देखा तथा पूरी प्रक्रिया की जानकारी ली। इसके पश्चात् मुख्यमंत्री ने नमामि गंगे के तहत पहाड़ी पर निर्मित सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट का भी निरीक्षण किया और अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि निर्माण कार्य के दौरान जहां कहीं भी सड़कों का कटाव किया गया है, उन सभी पथों की कनेक्टिविटी ठीक करें। उन्होंने सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट का निर्माण कार्य 31 मई तक पूर्ण करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री के साथ कई अधिकारी भी थे। निरीक्षण के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि कुछ दिनों में बारिश होने वाली है। बरसात के पूर्व की तैयारियों का जायजा लेने के क्रम में वाटर सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट का मुआयना करने आये हैं। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने बताया है कि जल्द ही सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट का काम पूरा हो जायेगा। उन्होंने कहा कि सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट को तेजी से पूरा करने की जरुरत है जिससे बारिश के दौरान लोगों को कोई परेशानी नहीं हो। सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट के पानी को गंगा नदी में भेजने के बजाय इसका उपयोग सिंचाई में किया जाना चाहिए, जिसे लेकर भी काम चल रहा है। –आईएएनएस एमएनपी/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

दिल्ली-NCR में तपती गर्मी पर लग सकता है ब्रेक, 15 मार्च को हल्की बारिश के आसार

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राजधानी Delhi और आसपास के NCR...

Aamir Khan Birthday: एक्टर की वो फिल्में जिनको देख दर्शक हो गए हैरान, जानिए लिस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आमिर खान ने अब तक...

चेहरे में जमी Tanning की हो जाएगी छुट्टी, बस अपनाएं यह ट्रिक

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज के समय में देखा...

Vastu Tips: घर और बिजनेस में तरक्की के लिए करें ये वास्तु उपाय, दूर होगी कंगाली

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि और...