back to top
31.1 C
New Delhi
Wednesday, April 1, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

नीतीश ने सिकंदराबाद हादसे पर जताया दुख, बिहार के मृतकों को 2-2 लाख रुपये अनुदान की घोषणा

पटना, 23 मार्च (आईएएनएस)। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सिकंदराबाद के भोईगुदा में कबाड़ के गोदाम में भीषण आग लगने की घटना को दुखद बताते हुए मजदूरों की मृत्यु पर शोक जताया है। मुख्यमंत्री ने बिहार के मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये अनुग्रह अनुदान देने की भी घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में इस घटना को अत्यंत दुखद बताया है। उन्होंने हादसे में बिहार के मजदूरों की मृत्यु पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि यह अत्यंत दुखद है। उन्होंने कबाड़ के गोदाम में आग लग जाने की घटना में बिहार के मृतकों के परिजनों को मुख्यमंत्री राहत कोष से दो-दो लाख रुपये अनुग्रह अनुदान देने की घोषणा की है। इधर, बिहार के उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने भी इस घटना पर दुख जताते हुए कहा कि दुख की इस घड़ी में हमारी संवेदना पीड़ित परिजनों के साथ है। उल्लेखनीय है कि बुधवार को सिकंदराबाद के भोईगुदा इलाके की आईडीएच कॉलोनी स्थित एक कबाड़ गोदाम में आग लगने से 11 मजदूरों की मौत हो गई है। मृतक सभी बिहार के छपरा जिले के बताए जा रहे हैं। सभी मृतक मजदूरों की उम्र 23 से 35 वर्ष के बीच बताई जा रही है। –आईएएनएस एमएनपी/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

Nitish Kumar Resign: बिहार में सियासी हलचल तेज: नीतीश कुमार ने MLC पद से दिया इस्तीफा, नए CM को लेकर सस्पेंस

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Nitish Kumar के इस्तीफे के बाद बिहार की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विधान परिषद...
spot_img

Latest Stories

Women Rights During Arrest: मुफ्त कानूनी सहायता से लेकर जमानत और हिरासत के नियम तक

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। महिलाओं की गिरफ्तारी के दौरान कानून...

PNG Connections: Delhi में PNG कनेक्शन को बढ़ावा, सरकार का बड़ा प्लान; 4 लाख नए कनेक्शन लगाने के निर्देश

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में साफ और सस्ते...

West Bengal Elections 2026: Kanthi Uttar सीट पर किसका पलड़ा भारी? जानें पूरा राजनीतिक समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵