back to top
25.1 C
New Delhi
Tuesday, March 24, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

राजद के दावत-ए-इफ्तार में पहुंचे नीतीश, तेजस्वी ने की आगवानी

पटना, 22 अप्रैल (आईएएनएस)। रमजान के पवित्र महीने में बिहार में सियासत भी खूब हो रही है। राज्य की मुख्य विपक्षी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के दावत -ए- इफ्तार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित करीब सभी राजनीतिक दलों के नेता शामिल हुए। राजद ने शुक्रवार को पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के आवास पर इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। इसके लिए सभी राजनीतिक दलों को आमंत्रित किया गया था। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पूर्व राबड़ी देवी के आवास पर आयोजित इफ्तार पार्टी में शामिल हुए। नीतीश की आगवानी खुद पूर्व उपमुखमंत्री तेजस्वी यादव ने की। नीतीश के साथ तेजस्वी और तेजप्रताप इस दौरान बात करते रहे। नीतीश के आलावा लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान , भाजपा के शाहनवाज हुसैन सहित विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के राष्ट्रीय प्रवक्ता देव ज्योति भी शामिल हुए। वीआईपी के प्रमुख मुकेश सहनी पटना में नहीं रहने के कारण इस इफ्तार में शामिल नहीं हुए। इधर, राजद की सांसद मीसा भारती ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राजद के इफ्तार में पहुंचने को लेकर किसी राजनीति से इंकार किया। उन्होंने कहा कि इफ्तार के मौके पर सभी राजनीतिक दल के लोग पहुंचे हैं। इसमें राजनीतिक नही देखी जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि अन्य दलों के बुलावे पर हमलोग भी जाते हैं। नीतीश करीब चार साल बाद राबड़ी देवी आवास पहुंचे हैं। इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी भी नीतीश से बात करती नजर आई। इस इफ्तार में तेजस्वी की पत्नी राज श्री यादव सहित राजद के कई वरिष्ठ नेता भी मौजूद थे। –आईएएनएस एमएनपी/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

इस फ्लॉप फिल्म के बाद एक्टर ने बदला नाम की स्पेलिंग, कुछ ऐसा रहा Emraan Hashmi का करियर

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। फिल्म जगत में रोमांटिक छवि...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵