back to top
20.1 C
New Delhi
Thursday, March 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

नितिन गडकरी का वित्त मंत्री को लाइफ और मेडिकल इंश्योरेंस प्रीमियम पर 18% GST हटाने का सुझाव, क्या निर्मला….

Nitin Gadkari: अगर वित्त मंत्री सीतारमण नितिन गडकरी की बात मान लेती हैं तो इससे आम जनता को बड़ी राहत मिलेगी।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। बीजेपी के वरिष्ठ नेता और रोड ट्रांसपोर्ट और हाईवे मिनिस्टर नितिन गडकरी ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को पत्र लिखकर लाइफ और मेडिकल इंश्योरेंस प्रीमियम पर 18 प्रतिशत जीएसटी को हटाने की मांग की है। अगर वित्त मंत्री सीतारमण बीजेपी के वरिष्ठ नेता और देश के रोड ट्रांसपोर्ट और हाईवे मिनिस्टर नितिन गडकरी की सलाह को मान लेती हैं तो इससे लाइफ और मेडिकल इंश्योरेंस का प्रीमियम कम हो जाएगा। यह बहुत जरुरी भी है, एक आम इंसान किस तरह अपने वेतन में से कटौती करके लाइफ और मेडिकल इंश्योरेंस का प्रीमियम भरता है। इसको सिर्फ वही बेहतर समझता है। अगर वित्त मंत्री सीतारमण नितिन गडकरी की बात मान लेती हैं तो इससे आम जनता को बड़ी राहत मिलेगी।

बीजेपी के वरिष्ठ नेता नितिन गडकरी ने वित्त मंत्री को यह सुझाव दिया है

जानकारी के अनुसार बीजेपी के वरिष्ठ नेता और रोड ट्रांसपोर्ट और हाईवे मिनिस्टर नितिन गडकरी ने 28 जुलाई 2024 को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को इस विषय में पत्र के माध्यम से लिखा “वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण जी आपसे अनुरोध है कि आप लाइफ और हेल्थ इंश्योरेंस प्रीमियम पर 18 प्रतिशत जीएसटी को हटाने के मेरे सुझाव पर विचार करें। क्योंकि इसके कारण वरिष्ठ नागरिकों पर काफी भार पड़ जाता है।” जानकारी के लिए बता दें कि अभी लाइफ और हेल्थ इंश्योरेंस प्रीमियम पर 18 प्रतिशत जीएसटी लगती है। जिसको हटाने को लेकर बीजेपी के वरिष्ठ नेता नितिन गडकरी ने वित्त मंत्री को यह सुझाव दिया है।

यह पत्र नागपुर मंडल जीवन बीमा निगम कर्मचारी संघ के सुझाव के बाद लिखा

बीजेपी के वरिष्ठ नेता और रोड ट्रांसपोर्ट और हाईवे मिनिस्टर नितिन गडकरी ने अपने पत्र के माध्यम से वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को कहा कि आज के समय में  लाइफ और हेल्थ इंश्योरेंस हर आम इंसान की जरुरत बन चुका है। यह उसके लिए काफी महत्वपूर्ण भी है। बीजेपी के वरिष्ठ नेता ने वित्त मंत्री सीतारमण को अवगत कराया कि इस तरह से ऐसे उत्पादों में 18 प्रतिशत जीएसटी लगाना, इस इंडस्ट्री के विकास में भी बाधा बन रहा है। जानकारी के अनुसार बीजेपी के वरिष्ठ नेता और रोड ट्रांसपोर्ट और हाईवे मिनिस्टर नितिन गडकरी ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को यह पत्र नागपुर मंडल जीवन बीमा निगम कर्मचारी संघ के सुझाव के बाद लिखा है। दरअसल इंश्योरेंस कर्मचारियों की यूनियन ने इंश्योरेंस इंडस्ट्री की सभी बड़ी समस्याओं को बीजेपी के वरिष्ठ नेता नितिन गडकरी को एक ज्ञापन के माध्यम से सौपा था

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

गडकरी ने दिल्ली MCD ग्रीन टैक्स पर उठाए सवाल, खत्म करने के दिए संकेत, पूछा- यह टोल क्यों वसूल रहे हैं?

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने दिल्ली में प्रवेश और बाहर निकलने वाले कॉमर्शियल वाहनों...
spot_img

Latest Stories

रोज ट्रैवल के दौरान कैसे रखें स्किन का ध्यान? अपनाएं ये ट्रिक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। ऑफिस के दौरान महिलाओं को...