back to top
32.1 C
New Delhi
Wednesday, April 1, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

नीता अंबानी ने बताया अनंत-राधिका की शादी में क्यों किया इतना खर्च, बेटे के वज़न को लेकर बताई ये भावुक बात

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की भव्य शादी जश्‍न को लेकर अंबानी परिवार को काफी आलोचनाओं का भी सामना करना पड़ा था। नीता अंबानी ने चुप्पी तोड़ते हुए इसपर जवाब दिया है।

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्क। देश के सबसे अमीर बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के सबसे छोटे बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी 12 से 30 जुलाई 2024 तक मुंबई में भव्‍य समारोह के रूप में हुई थी। अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की भव्य शादी के जश्‍न ने न सिर्फ भारत बल्कि दुनियाभर में खूब सुर्खियां बटोरीं थीं। हालांकि शादी की भव्‍यता को लेकर अंबानी परिवार को काफी आलोचनाओं का भी सामना करना पड़ा था। हाल ही में इसको लेकर रिलायंस फाउंडेशन की संस्थापक और चेयरपर्सन नीता अंबानी ने खुलकर अपनी बात रखी है। उन्‍होंने एक साक्षात्‍कार में अनंत की शादी के अलावा कला और संस्कृति के माध्यम से भारत को बढ़ावा देने की बात भी कही।  

नीता अंबानी ने अनंत अंबानी की शादी को लेकर अपनी चुप्‍पी तोड़ी

एक इंटरव्‍यू में नीता अंबानी ने छोटे बेटे अनंत अंबानी की शादी को लेकर हुईं आलोचनाओं को लेकर अपनी चुप्‍पी तोड़ी है। उन्‍होंने कहा कि हर माता-पिता अपने बच्चों की शादी का सपना देखते हैं और शादी में अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश करते हैं। तो हमने भी यही किया है। मुझे लगता है कि यह भारत का एक ब्रांड था जो सामने आया है। उन्होंने आगे कहा कि मुझे खुशी है कि मैं हमारी भारतीय परंपराओं, भारतीय विरासत और भारतीय संस्कृति को प्रस्‍तुत करने में सफल रही हूं।

वो आत्मविश्वासी दूल्हे के रूप में मंच पर पहुंचा था

नीता अंबानी ने आगे कहा कि मेरा छोटा बेटा अनंत अस्थमा के कारण बहुत कम उम्र से ही मोटापे से जूझ रहा है और वह अपनी शादी के मंच पर एक आत्मविश्वासी दूल्हे के रूप में पहुंचा था। उन्‍होंने अपने सबसे छोटे बेटे की शादी के उस पल को भी याद किया जो उनके दिल को छू गया था। उन्‍होंने बताया, ‘अनंत ने मुझसे कहा था ‘मां, मैं शारीरिक रूप से वैसा नहीं हूं।’ और मैंने जब उसे अपनr जीवन साथी का हाथ पकड़े हुए देखा तो मुझे लगा कि यह मेरे लिए सबसे मार्मिक एहसास था।’

Advertisementspot_img

Also Read:

संजय कपूर की वसीयत पर संग्राम, प्रिय‍ा सचदेव कपूर बोलीं-विदेशी संपत्तियों पर दिल्ली हाई कोर्ट का अधिकार नहीं

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्क। उद्योगपति संजय कपूर की बहु-करोड़ संपत्ति को लेकर परिवार के भीतर कानूनी जंग दिनों-दिन तेज होती जा रही है। उनकी विधवा पत्नी...
spot_img

Latest Stories

Dhurandhar 2 नहीं ले रही थामने का नाम, बॉक्स ऑफिस पर मचा रही गदर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की...

Women Rights During Arrest: मुफ्त कानूनी सहायता से लेकर जमानत और हिरासत के नियम तक

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। महिलाओं की गिरफ्तारी के दौरान कानून...

PNG Connections: Delhi में PNG कनेक्शन को बढ़ावा, सरकार का बड़ा प्लान; 4 लाख नए कनेक्शन लगाने के निर्देश

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में साफ और सस्ते...

West Bengal Elections 2026: Kanthi Uttar सीट पर किसका पलड़ा भारी? जानें पूरा राजनीतिक समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵