back to top
23.1 C
New Delhi
Thursday, March 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Kolkata Doctor Case: ममता बनर्जी जनता को कर रही गुमराह, कोलकाता रेप व हत्या मामले पर बोलीं निर्भया की मां

निर्भया की मां आशा देवी ने कहा कि दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने के बजाय ममता बनर्जी विरोध प्रदर्शन करके मामले से लोगों का ध्यान भटकाने का काम कर रही हैं। उन्हें खुद ही इस्तीफा दे देना चाहिये।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के RG kar मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में ट्रेनी महिला डॉक्टर की रेप के बाद नृशंस हत्या के मामले को लेकर पूरे देश में आक्रोश है। देशभर में डॉक्टर और लोग पीड़िता को न्याय दिलाने और महिला सुरक्षा को लेकर एक प्रभावी पॉलिसी के लिए संघर्ष कर रहे हैं। अब इसी को लेकर निर्भया की मां आशा देवी ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी हालात को संभालने में असफल रही हैं। इसलिए उन्हें खुद ही इस्तीफा दे देना चाहिये। 

2012 में निर्भया के साथ हुआ था रेप

बता दें कि, साल 2012 में दिल्ली में मेडिकल स्टूडेंट निर्भया के साथ गैंगरेप कर हत्या कर दी गई थी। इस मामले को लेकर पूरा देश उबल पड़ा था। देश भर में इस घटना को लेकर विरोध प्रदर्शन हुए थे। लोगों के आक्रोश को देखते हुए सरकार को महिला सुरक्षा को लेकर काफी कठोर कानून बनाने पड़े थे।

ममता बनर्जी ध्यान भटकाने का कर रही हैं काम

न्यूज एजेंसी PTI से बात करते हुए निर्भया की मां आशा देवी ने कहा कि दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने के बजाय ममता बनर्जी विरोध प्रदर्शन करके मामले से लोगों का ध्यान भटकाने का काम कर रही हैं। उन्होंने कहा कि दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए अपने अधिकार का प्रयोग करने के बजाय वो जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रही हैं। वो लोगों का मुख्य मुद्दे से ध्यान भटकाना चाहती हैं इसलिए विरोध कर रही हैं। 

ममता बनर्जी को दे देना चाहिये इस्तीफा

आशा देवी आगे कहती हैं कि ममता बनर्जी खुद एक महिला हैं। उन्हें अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करनी चाहिये थी, लेकिन वो लोगों का ध्यान भटका रही हैं। उन्हें खुद ही अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिये। वो स्थिति को संभालने में विफल रही हैं। 

गौरतलब है कि, ममता बनर्जी ने महिला डॉक्टर के लिए न्याय की मांग करते हुए शुक्रवार को कोलकाता में एक रैली की थी। जहां उन्होंने दोषियों को फांसी की सजा देने की मांग की थी। 

जब मेडिकल कॉलेज की लड़की सुरक्षित नहीं तो देश का क्या होगा

आशा देवी कहती हैं कि जबतक केंद्र और राज्य सरकारें बलात्कारियों के लिए अदालत से त्वरित सजा की मांग को लेकर गंभीर नहीं होंगी, तबतक देश में ऐसी क्रूरता होती रहेगी। निर्भया की मां ने कहा कि जब कोलकाता के मेडिकल कॉलेज में लड़कियां सुरक्षित नहीं हैं ततो देश की महिला सुरक्षा की स्थिति को समझा जा सकता है।

9 अगस्त को हुई थी रेप के बाद हत्या

बता दें कि, 9 अगस्त की रात को कोलकाता के RG kar मेडिकल कॉलेज में एक महिला ट्रेनी डॉक्टर के साथ बलात्कार कर उसकी हत्या कर दी गई। इसको लेकर लोगों में गुस्सा उबल पड़ा और लोग सड़कों पर आकर प्रदर्शन करने लगे। इस मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। हालांकि इस मामले में कौन-कौन शामिल था इसको लेकर पर्दा उठना अभी बाकि है। फिलहाल इस मामले की CBI जांच कर रही है।

Advertisementspot_img

Also Read:

फोन छीना, सुनसान जगह ले जाकर… बंगाल में आरजी कर जैसी एक और वारदात, MBBS छात्रा से रेप

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल एक बार फिर शर्मसार हो गया है। दुर्गापुर के एक निजी मेडिकल कॉलेज में MBBS की छात्रा के साथ...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Skin Care Tips: ऑयली और डल स्किन से छुटकारा, समर में ऐसे रखें चेहरा फ्रेश और जवान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे ही तापमान चढ़ता है, त्वचा...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Iran-Israel War का भारत पर क्या होगा असर, कैसे कच्चे तेल की कीमतों को करेगा प्रभावित?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अमेरिका और इजरायल ने शनिवार को...