back to top
32.1 C
New Delhi
Wednesday, April 1, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

एनआईए ने हिजबुल नार्को टेरर केस में पूरक आरोप पत्र दाखिल किया

नई दिल्ली, 31 जुलाई (आईएएनएस)। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने शुक्रवार को कहा कि उसने हिजबुल मुजाहिदीन नार्को टेरर केस में नार्को तस्कर मनप्रीत सिंह उर्फ मान के खिलाफ पूरक (सप्लीमेंट्री) आरोप पत्र दायर किया है। एनआईए के एक प्रवक्ता ने कहा कि आतंकवाद विरोधी जांच एजेंसी ने मनप्रीत सिंह के खिलाफ पंजाब के मोहाली में एनआईए की विशेष अदालत में आईपीसी, आर्म्स एक्ट और एनडीपीएस एक्ट की कई धाराओं के तहत पूरक आरोप पत्र दायर किया है। अधिकारी ने कहा कि जांच से पता चला है कि मनप्रीत सिंह एक नार्को तस्कर है और वह हथियारों की आपूर्ति और नशीले पदार्थों की बिक्री की आय को चैनलाइज करने के मामले के अन्य सह-साजिशकर्ताओं के साथ निकट संपर्क में था। अधिकारी ने कहा कि तलाशी के दौरान उसके पास से पाकिस्तानी मूल के नौ एमएम कैलिबर के 130 जिंदा कारतूस बरामद किए गए। मूल रूप से पिछले साल 25 अप्रैल को अमृतसर के सदर पुलिस स्टेशन में हिलाल अहमद शेरगोजरी की गिरफ्तारी और एक ट्रक की जब्ती और उसके कब्जे से 29 लाख रुपये की वसूली के संबंध में मामला दर्ज किया गया था। शेरगोजरी एक ओवरग्राउंड वर्कर था और कश्मीर में हिजबुल मुजाहिदीन के तत्कालीन कमांडर रियाज अहमद नाइकू का करीबी सहयोगी था और जम्मू-कश्मीर में आतंकवादी गतिविधियों को आगे बढ़ाने के लिए नशीले पदार्थों की बिक्री से प्राप्त धन इकट्ठा करने के लिए अमृतसर आया था। एनआईए ने पिछले साल 8 मई को जांच अपने हाथ में ली थी। इससे पहले, इसने मामले में 11 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी। –आईएएनएस जेएनएस

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

पवन सिंह को मिलेगा मेहनत का फल: BJP में कौन सा मिलेगा पद मनोज तिवारी किया साफ, बोले- पार्टी जल्द दे सकती है…

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भोजपुरी इंडस्ट्री के पावरस्टार पवन सिंह...

Chandigarh Blast: चंडीगढ़ में पंजाब BJP ऑफिस के बाहर धमाका, पूरे शहर में हाई अलर्ट जारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। चंडीगढ़ में पंजाब बीजेपी दफ्तर के...

Oracle Layoff: 30 हजार कर्मचारियों की नौकरी गई, भारतीयों पर सबसे ज्यादा असर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अमेरिका की दिग्गज आईटी कंपनी Oracle...

Dhurandhar 2 नहीं ले रही थामने का नाम, बॉक्स ऑफिस पर मचा रही गदर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵