back to top
32.1 C
New Delhi
Tuesday, March 31, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

एनआईए ने लुधियाना कोर्ट विस्फोट मामले में 5 लाख रुपये के इनाम का किया ऐलान

नई दिल्ली, 19 अप्रैल (आईएएनएस)। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने मंगलवार को लुधियाना कोर्ट में हुए विस्फोट मामले में 5 लाख रुपये के इनाम की घोषणा की। विस्फोट पिछले साल 23 दिसंबर को हुआ था। एनआईए ने कहा कि उसे मामले में शामिल व्यक्तियों के बारे में जानकारी चाहिए। एजेंसी ने इनाम की घोषणा करते समय किसी का या किसी खास संगठन का नाम नहीं लिया है। शुरुआत में इस संबंध में लुधियाना पुलिस ने 2021 में मामला दर्ज किया था और बाद में 2022 में एनआईए ने जांच अपने हाथ में ले ली। जांच के दौरान पता चला कि विस्फोट में मरने वाले की पहचान हरियाणा के पूर्व हेड कांस्टेबल गगनदीप सिंह के रूप में हुई और बम लगाते समय उसकी मौत हो गई थी। तलाशी के दौरान डिजिटल साक्ष्य और मोबाइल फोन समेत कई आपत्तिजनक दस्तावेज जब्त किए गए हैं। इससे पहले, पंजाब पुलिस ने पाया था कि आईएसआई जर्मनी आधारित कट्टरपंथी खालिस्तानी समूह की मदद कर रहा था और उसी ने विस्फोट को अंजाम देने में मदद की थी। पंजाब पुलिस को जांच में यह भी पता चला था कि खालिस्तानी गुर्गे, ड्रग माफिया और पाकिस्तान स्थित हथियार डीलर और नशीले पदार्थो के डीलरों के साथ काम कर रहे थे। मामले में आगे की जांच जारी है। –आईएएनएस एसजीके/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

क्या हनुमान जयंती पर रिलीज होगा फिल्म Ramayana का टीजर? जानिए पूरी जानकारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों...

PPF में हर साल ₹50,000 जमा करने पर कितना मिलेगा रिटर्न? 15 साल बाद बन जाएगा लाखों का फंड

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप सुरक्षित निवेश के साथ...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵