back to top
21.1 C
New Delhi
Saturday, April 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

एनजीटी का नवलखी बंदरगाह के आधुनिकीकरण के लिए मिली पर्यावरणीय मंजूरी को रद्द करने से इनकार

नई दिल्ली, 14 जून (हि.स.)। नेशनल ग्रीन ट्रिब्युनल (एनजीटी) ने गुजरात में नवलाखी बंदरगाह के आधुनिकीकरण के लिए पर्यावरणीय मंजूरी (ईसी) को रद्द करने से इनकार कर दिया है। एनजीटी चेयरपर्सन जस्टिस आदर्श कुमार गोयल की अध्यक्षता वाली बेंच ने कहा कि पूर्व में भले ही कानून का उल्लंघन हुआ है लेकिन ईसी की मंजूरी देने के पहले पर्याप्त विचार किया गया है। एनजीटी ने कहा कि इस आधार पर ईसी की मंजूरी के आदेश में दखल नहीं दिया जा सकता कि बंदरगाह 1939 से अस्तित्व में है और प्रोजेक्ट के प्रस्तावक ने पूर्व में पर्यावरण नियमों का उल्लंघन किया था। एनजीटी ने पर्यावरण सुरक्षा के लिए अपनाए जाने वाले उपायों की जरूरतों पर नजर रखने के लिए दिल्ली हाईकोर्ट के पूर्व चीफ जस्टिस बीसी पटेल की अध्यक्षता में एक छह सदस्यीय समिति का गठन किया है। एनजीटी ने कहा है कि ये समिति किसी दूसरे विशेषज्ञों की मदद लेने को स्वतंत्र होगी। एनजीटी ने पर्यावरण मंत्रालय को गुजरात राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के जरिये दो हफ्ते के अंदर समिति के समक्ष अपना प्रतिवेदन प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। एनजीटी ने कहा कि गुजरात राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड इस आदेश के समन्वय और अनुपालन के लिए नोडल एजेंसी होगा। यह याचिका रोशनी बी पटेल ने दायर की थी। याचिका में पर्यावरण मंत्रालय की ओर से 20 नवंबर 2020 को नवलाखी बंदरगाह के आधुनिकीकरण के लिए गुजरात मैरिटाइम बोर्ड को ईसी देने के फैसले को चुनौती दी गई है। बता दें कि नवलाखी बंदरगाह कच्छ की खाड़ी के दक्षिण पश्चिमी छोर पर हंसस्थल क्रीक में स्थित है और मोरबी से 45 किलोमीटर एवं कांडला से 160 किलोमीटर दूर है। हिन्दुस्थान समाचार/संजय

Advertisementspot_img

Also Read:

CIBIL 800+ होने पर आसानी से मिलेगा लोन और क्रेडिट कार्ड, जानिए इसके खास फायदे

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । आज के वित्तीय समय में लोन या क्रेडिट कार्ड केवल आपकी आय पर नहीं, बल्कि क्रेडिट स्कोर पर...
spot_img

Latest Stories

हरिणी नाम का मतलब-Harinee Name Meaning

Meaning of Harinee / हरिणी नाम का मतलब :Deer/...

Dhurandhar और Bhabhi Ji Ghar Par Hain फेम Saumya Tandon का सिजलिंग रूप कर गया सबको दीवाना, हर तरफ छाई एक्ट्रेस

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। फिल्म 'धुरंधर' (Dhurandhar) में थप्पड़...

राज्यसभा में डिप्टी लीडर के पद से हटने पर क्या कम होगी राघव चड्ढा की सैलरी? जानिए पूरा नियम

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राज्यसभा में डिप्टी लीडर के पद...

ये रहे क्रिकेट के 5 सबसे बड़े स्टेडियम, विशालकाय आकार कर देगा हैरान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में क्रिकेट स्टेडियमों की एक...

गर्मियों में शरीर को हाइड्रेटेड रखेगे ये ड्रिंक्स, सेहतमंद रहेंगे आप

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अप्रैल का महीना शुरू हो...

लव जिहाद और लैंड जिहाद की धरती नहीं बनने देंगे: असम में गरजे CM योगी, बोले- नो कर्फ्यू, नो दंगा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵