back to top
19.1 C
New Delhi
Wednesday, April 1, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मेघालय में मिसिंग हुए इंदौर कपल मामले में नया मोड़, पत्नी सोनम गाजीपुर से अरेस्‍ट

मेघालय पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मध्य प्रदेश के रहने वाले 3 हमलावरों को अरेस्‍ट किया है।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । मध्‍यप्रदेश के इंदौर के राजा रघुवंशी हत्याकांड में नया मोड़ आया है। तो वही, मेघालय पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मध्य प्रदेश के रहने वाले 3 हमलावरों को अरेस्‍ट किया है। एक तरफ जहां 2 जून को राजा की हत्या कर दी गई। वही, पत्‍नी सोनम ने उत्‍तरप्रदेश के गाजीपुर में सरेंडर कर दिया है। पुलिस एक अन्य हमलावर को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान चला रही है।

17 दिन पहले गए थे हानीमून मनाने

इंदौर के रहने वाले कपल सोनम-राजा 17 दिन पहले 21 मई को हनीमून मनाने मेघालय के शिलांग गई थे। लेकिन 23 मई से दोनों लापता हो गए। जब परिजनों ने पुलिस से शिकायत की तो कपल की तलाश शुरू हुई। इस दौरान 2 जून को राजा रघुवंशी की लाश मिली,. लेकिन सोनम के बारे में कुछ पता नहीं चला।  

सोनम ने भाई को फोन कर दी जानकारी

रविवार देर रात सोनम ने परिजनों को फोन कर जानकारी दी कि वो यूपी के गाजीपुर हैं। सोनम ने अपने भाई गोविंद रघुवंशी को ये कॉल पुलिस के फोन से किया था। सूत्रों के अनुसार, सोनम करीब 2 घंटे पहले ही मिली। फिलहाल, इंदौर पुलिस ने गाजीपुर पुलिस को मामले की पूरी जानकारी दी। इंदौर पुलिस गाजीपुर पहुंच रही है।

सोनम ने खुद ही किया आत्मसमर्पण

इस हत्‍याकांड मामले में खुद मेघालय मुख्यमंत्री कॉनराड के संगमा ने भी ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा, “इंदौर के राजा हत्याकांड में मेघालय पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मध्य प्रदेश के रहने वाले 3 आरोपियों को अरेस्‍ट किया है।, पत्नी सोनम ने आत्मसमर्पण कर दिया है। एक अन्य हमलावर को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है़। तलाशी अभियान भी तेज कर दिया है।”

बता दें कि, हनीमून मनाने मेघायल के शिलांग गया यह कपल 23 मई को लापता हो गया था, जबकि 2 जून को राजा का शव मिला, जबकि उसकी पत्नी की तलाश जारी थी। मावलखियात के एक गाइड अल्बर्ट पीडी ने कहा कि उन्होंने 23 मई को सुबह 10 बजे के आसपास इस जोड़े को तीन पुरुष पर्यटकों के साथ नोंग्रियात से मावलखियात तक 3000 से अधिक सीढ़ियां चढ़ते हुए देखा था। इसके बात पुलिस लगातार तलाश कर रही थी। 

Advertisementspot_img

Also Read:

CM मोहन यादव की माफी के बाद भी नहीं थमा सियासी ताप! कैलाश विजयवर्गीय बोले- ‘गलत बात पर गुस्सा लाजिमी’

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मध्यप्रदेश विधानसभा का बजट सत्र गुरुवार को उस वक्त गरमा गया, जब संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी...
spot_img

Latest Stories

Gold Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल में हल्का उतार-चढ़ाव, सोना-चांदी में आई तेजी; जानिए आज के लेटेस्ट रेट

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। आज राजस्थान में पेट्रोल और डीजल...

Hanuman Jayanti पर करें इस प्रकार पूजा अर्चना, बनने लगेंगे हर बिगड़े काम

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म में हनुमान जयंती...

ऑफिस और ट्रैवल में चाहिए ग्लोइंग स्किन? बैग में रखें ये जरूरी चीजें

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज के समय में ऑफिस...

Budhwar Mantra: गणेश भगवान के इन मंत्रों का करें जाप, घर पर बनी रहेगी तरक्की

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज बुधवार के दिन आप...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵