back to top
21.1 C
New Delhi
Wednesday, March 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मुंबई हिट एंड रन केस में नया खुलासा, वारदात के बाद मिहिर ने अपनी गर्लफ्रेंड को 40 बार किया था फोन, अब पुलिस…

Mumbai Police: हीं अब मुंबई पुलिस इस मामले में मिहिर शाह की गर्लफ्रेंड को हिरासत में लेकर पूछताछ कर सकती है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मुंबई हिट एंड रन केस में नए-नए खुलासे हो रहे हैं। मुख्य आरोपी मिहिर शाह ने BMW कार से एक महिला को कुचल दिया था। जिसमे महिला की मौत हो गई थी। मीडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार आरोपी मिहिर शाह ने वारदात वाले दिन अपने दो दोस्तों के साथ 12 बड़े पैग व्हिस्की पी थी। यह जानकारी आबकारी अधिकारियों ने एक मीडिया चैनल को दी, उन्होंने यह जानकारी मिहिर शाह के बार के बिल को देखकर दी है।

इतनी मात्रा में व्हिस्की के सेवन से 8 घंटे तक नशा रह सकता है

इन अधिकारियों ने मीडिया चैनल को यह भी जानकारी दी कि इतनी मात्रा में व्हिस्की के सेवन से 8 घंटे तक नशा रह सकता है। वहीं मुंबई हिट एंड रन का आरोपी पुलिस की पूछताछ में अपना आरोप स्वीकार कर चुका है। उसने पुलिस को बताया कि उसकी इस गलती के कारण उसका पूरा करियर खत्म हो गया है। 

आधिकारिक रिकॉर्ड के अनुसार मिहिर शाह की आयु 23 साल है

मीडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार मिहिर शाह ने बार में प्रवेश करने और व्हिस्की का सेवन करने के लिए बार में जो पहचान पत्र दिखाया था, उसमे उसकी आयु 27 वर्ष थी। लेकिन आधिकारिक रिकॉर्ड के अनुसार मिहिर शाह की आयु 23 साल है। वहीं कानून के नियम के अनुसार शराब का सेवन करने की न्यूनतम आयु 25 वर्ष है। वहीं बार के मैनेजमेंट का दावा है कि मिहिर शाह ने उन्हें बार में प्रवेश करने के लिए जो पहचान पत्र दिखाया था, उसमे मिहिर की आयु 27 वर्ष थी। जबकि उसके दो दोस्तों की आयु 30 वर्ष से अधिक थी। 

उसने एक बार नहीं बल्कि 40 बार अपनी गर्लफ्रेंड को फोन किया था

वहीं मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार मिहिर शाह ने अपनी BMW कार से महिला को कुचलने के बाद सीधे अपनी गर्लफ्रेंड को फ़ोन किया था। उसने एक बार नहीं बल्कि 40 बार अपनी गर्लफ्रेंड को फोन किया था। इसके बाद मिहिर की गर्लफ्रेंड ने उसकी बहन पूजा को फोन किया था। जो मिहिर को गोरेगांव से लेकर गई। पूजा मिहिर शाह को अपने बोरीवली स्थित घर लेकर गई। इसके बाद मिहिर दोस्त अवदीप और चार अन्य लोगो के साथ दो कारों में ठाणे के एक रिसॉर्ट के लिए निकल गया था।

मिहिर ने उनके साथ कुछ घंटे बिताने के बाद, वे सब मुरबाद के एक रिसॉर्ट में चले गए थे। इसके बाद वे सभी लोग सोमवार को शाहपुर के लिए निकल गए थे। जानकारी के अनुसार मिहिर और अवदीप विरार के एक रिसॉर्ट के लिए निकल गए थे। जबकि बाकि लोग शाहपुर में ही रुके रहे। वहीं अब मुंबपुलिस इस मामले में मिहिर शाह की गर्लफ्रेंड को हिरासत में लेकर पूछताछ कर सकती है। 

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें :- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

मुंबई में आज घर से निकलने से पहले पढ़ लें ये जरूरी ट्रैफिक एडवायजरी, जानिए कहां और कब तक रहेगा ट्रैफिक का असर?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Narendra Modi और Emmanuel Macron आज मुंबई दौरे पर रहेंगे। दोनों नेताओं की यात्रा को लेकर शहर में हाई सिक्योरिटी अलर्ट...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Holi Special: गुझिया तलते वक्त क्यों फटती है? जानें आसान समाधान, इस खास रेसिपी को अपनाएं

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। होली के त्योहार पर गुझिया सबसे...

CIBIL में फंसा लोन स्टेटस, अपनाएं ये स्मार्ट स्टेप्स और बचाएं अपना क्रेडिट स्कोर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आपने अपना लोन पूरी तरह...