back to top
34.1 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

नई दिल्ली: खुलने के पहले दिन ही कुतुब मीनार, लाल किला पहुंचे पर्यटक

नई दिल्ली, 16 जून (आईएएनएस)। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) द्वारा संरक्षित ऐतिहासिक भवन, स्मारक स्थल और संग्रहालय आज से पर्यटको के लिए खोल दिये गए हैं। खुलने के पहले दिन ही पर्यटक उत्साहपूर्वक कुतुब मीनार और लाल किले का दीदार करने पहुंच रहे हैं। कोरोना महामारी के कारण एएसआई ने 15 जून तक इन्हें बंद करने का निर्णय लिया था। हालांकि इन स्मारकों में पहले दिन ज्यादा पर्यटक नजर नहीं आए। हालांकि, पर्यटकों में स्मारकों के खुलने की खुशी देखी जा सकती थी। कुतुब मीनार और लालकिला परिसर को पर्यटकों के आने से पहले सैनिटाइज किया गया था, इतना ही नहीं पहले की तरह लोग किला परिसर पहुंचकर भारतीय संग्रहालय और पेटीएम के सहयोग से लगाए गए क्यूआर कोड से भी ई-टीकट बुक कर सकेंगे। पर्यटकों को परिसर में अनिवार्य रूप से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना होगा। साथ ही परिसर में दाखिल होने से पहले पर्यटकों की थर्मल स्क्रीनिंग की जाएगी। तापमान सामान्य होने पर ही परिसर में जाने दिया जाएगा। लालकिले में कार्यरत अधिकारियों ने आईएएनएस को बताया कि, सुबह से ही पर्यटकों का आना जारी है, फिलहाल करीब 50 पर्यटक ही लाल किला का दीदार करने आये हैं। पर्यटकों को कोरोना नियमों का पालन करना होगा। अभी तक जितने भी पर्यटक आये है वह सभी यहीं के निवासी है, कोई विदेशी पर्यटक हमें नजर नहीं आया है। सुबह से लोग अपने परिवार और परिजनों के साथ लाल किला और कुतुब मीनार देखने पहुंचे। दिल्ली निवासी शहजाद ने बताया, लंबे वक्त से लाल किला बंद था, वहीं कोरोना महामारी के कारण घरों में ही हम लोग बैठे हुए थे। लेकिन जब मामले कम हो रहे हैं तो ये एक अच्छा फैसला लिया गया है। लाल किला और अन्य स्मारक घूमने से इंसान को मानसिक रूप से भी आराम मिलेगा। कुतुब मीनार का दीदार करने पहुंचे अर्चित ने बताया, हम लोग बहुत लंबे वक्त से कुतुब मीनार खुलने का इंतजार कर रहे थे। हालांकि नेटवर्क की दिक्कत होने के कारण ऑनलाइन टिकट के करने में थोड़ी समस्या जरूर हुई, लेकिन कुछ देर बाद हमारी टिकट बुक हो गई। फिलहाल घूम रहे हैं । यदि समय बचता है तो अन्य स्मारकों का भी दीदार करने जाएंगे। सोमवार को ही केंद्रीय मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने ट्वीट करते हुए कहा था, मंत्रालय ने एएसआई के सभी स्मारकों को 16 जून 2021 से विधिवत खोलने की स्वीकृति प्रदान की है। पर्यटक कोरोना नियमों का पालन करते हुए स्मारकों का भ्रमण कर सकते हैं। सभी को शुभकामनाएँ । हालांकि एसएआई ने पहले 16 अप्रैल से लेकर 15 मई तक के लिए सभी केंद्रीय संरक्षित स्मारक बंद करने का आदेश दिया था। इसके बाद एसएसआई ने 12 मई को एक बार फिर इन्हे 15 जून तक बंद रखने के लिए आदेश जारी कर दिया था। दिल्ली स्थित हुमायूं का मकबरा, अब्दुल रहीम खान-एखाना का मकबरा व दूसरे महत्वपूर्ण ऐतिहासिक स्थलों को लोगों के दीदार के लिए बुधवार से खोल दिया गया है। एएसआई के देशभर में 3693 संमारक और 50 संग्रहालयों को खोलने का आदेश दिया गया है। हालांकि, परिस्थितियों के मुताबिक इन्हें खोलने का अंतिम निर्णय जिला प्रशासन के पास होगा। — आईएएनएस एमएसके/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

दिल्ली पहुंचते ही गुस्से में लाल हुईं ममता बनर्जी, कहा- हम रेड कारपेट बिछाते हैं, वो ब्लैक से कर रहे स्वागत

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दिल्ली पहुंचते ही केंद्र सरकार और दिल्ली पुलिस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा...
spot_img

Latest Stories

LPG गैस की किल्लत को लेकर बोले AAP प्रमुख अरविंद केजरीवाल, कहा- आने वाले दिनों में…

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ईरान ईजरायल के बीच घमासान युद्ध...

किसी भी जनसभा में उड़ा दूंगा…’ BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जर को जान से मारने की धमकी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। गाजियाबाद के लोनी से बीजेपी विधायक...