back to top
21.1 C
New Delhi
Monday, March 23, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

नई दिल्ली : बीकानेर हाउस में दिख रही राजस्थान की संस्कृति, विंटेज गाड़ियों ने बांधा समा

नई दिल्ली, 27 मार्च (आईएएनएस)। शूरवीरों की धरती कहे जाने वाले राजस्थान की संस्कृति, लोक कलाएं और ऐतिहासिक धरोहरों की अपनी अलग पहचान है। राजस्थान दिवस 30 मार्च को मनाया जाएगा, इसको लेकर दिल्ली स्थित बीकानेर हाउस में राजस्थान उत्सव का लोग लुत्फ उठा रहे हैं। रविवार सुबह उत्सव की खूबसूरती को बढाने के लिए विंटेज गाड़ियों की रैली निकाली गई। राजस्थान दिवस के उत्सव के 73वें साल के मौके पर विंटेज कार रैली का आयोजन राजस्थान सरकार राजस्थान फाउंडेशन और हेरिटेज मोटरिंग क्लब ऑफ इंडिया की तरफ से किया गया। इस रैली में करीब 30 गाड़ियां शामिल हुई। रैली में तत्कालीन बीकानेर महाराजा की कार सहित अन्य राजशाही घरानों में शिकार और सफारी के लिए उपयोग होने वाली हेरिटेज कारों का काफिला शामिल रहा। दरअसल राजपूत राजाओं से रक्षित इस भूमि को 30 मार्च 1949 को राज-स्थान नाम मिला था। फिल्म बैंग बैंग में कटरीना कैफ द्वारा चलाई गई एक गाड़ी ट्राइम्फ स्पिटफायर ने भी इस रैली में शिरकत की, यह गाड़ी दुनिया में मात्र 2 या तीन लोगों के पास है। इस गाड़ी के मालिक प्रेम शर्मा ने बताया, रैली में शिकरत करने वाली गाड़ियां बेहद पुरानी है। इनमें एक गाड़ी जोधपुर महाराज की भी है। गाड़ियों के अलावा यहां राजस्थान के कल्चर से जुड़े कई स्टॉल्स को भी दर्शाया गया है। वहीं देश के अलग अलग कोने से यह गाड़ियां आई हुईं हैं इनमें अमेरिकन, ब्रिटिश गाड़ियां भी शामिल हुईं हैं। साथ ही बीकानेर हाउस में राजस्थान सांस्कृतिक कार्यक्रमों का रंगारंग आयोजन भी किया जा रहा है। दिल्लीवासी और पर्यटक इस उत्सव का लुत्फ उठा सकते हैं। बीकानेर हाउस में 24 मार्च से 31 मार्च तक राजस्थान उत्सव का आयोजन किया जायेगा। इस दौरान राजस्थानी हैंडीक्राफ्ट, राजस्थानी खानपान सहित विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद ले सकेंगे। दरअसल राजस्थान का एकीकरण 7 चरणों में पूरा हुआ, राजस्थान का एकीकरण 18 मार्च 1948 से शुरू होकर 1 नवंबर 1956 को पूरा हुआ। इसमें कुल 8 वर्ष 7 माह 14 दिन लगे और आजादी के समय राजस्थान में 19 रियासतें की 3 ठिकाने और 1 केंद्र शासित प्रदेश अजमेर-मेरवाड़ा था। –आईएएनएस एमएसके/आरएचए

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

Vastu Tips: इस प्रकार खुलेगा आपकी किस्मत का ताला, करना होगा बस ये खास उपाय

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हर व्यक्ति चाहता है कि...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵