back to top
18.1 C
New Delhi
Thursday, March 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

दिल्ली से लखनऊ तक ठगी का नेटवर्क! लखनऊ में डिप्टी CM के आवास से ठग गिरफ्तार

दिल्ली BJP अध्यक्ष का प्रतिनिधि बनकर कई शहरों में ठगी करने वाला नोएडा निवासी दशरथ पाल लखनऊ में डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य के आवास पर संदिग्ध गतिविधि के दौरान पकड़ा गया।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा का नाम इस्तेमाल कर लोगों को ठगने वाला एक शातिर आखिरकार पुलिस के जाल में फँस ही गया। खुद को भाजपा का “खास प्रतिनिधि” बताकर शहर-शहर घूमने वाला यह आरोपी शुक्रवार को यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के सरकारी आवास पर संदिग्ध गतिविधि के दौरान रंगे हाथों पकड़ लिया गया। जानकारी के मुताबिक, नोएडा के होड़ी बछेड़ा निवासी दशरथ पाल पुत्र कुंवर पाल अपने कुछ साथियों के साथ डिप्टी सीएम से शिष्टाचार भेंट के नाम पर आवास पहुँचा था।उधर, उप मुख्यमंत्री की सतर्कता टीम को पहले ही अलर्ट मिल चुका था कि कोई संदिग्ध व्यक्ति उनके आवास में घुसने की कोशिश कर रहा है। जैसे ही वह अंदर आया, टीम ने उसकी गतिविधियों पर शक जताते हुए पूछताछ शुरू कर दी।

पूछताछ में जल्द ही उसकी पूरी कहानी सामने आ गई। वह न तो दिल्ली भाजपा अध्यक्ष का प्रतिनिधि था, न ही किसी पद पर। बस नाम और रसूख दिखाकर लोगों को पटाने का खेल खेल रहा था। शक पुख्ता होते ही टीम ने मौके पर ही उसे काबू में कर पुलिस के हवाले कर दिया।

कई शहरों में फैला था ठगी का नेटवर्क

प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी लंबे समय से खुद को सत्ता और संगठन से जुड़ा बताकर लोगों को फंसाता था। नोएडा, बुलंदशहर, मेरठ और लखनऊकई शहरों में लोगों से काम दिलाने के नाम पर मोटी रकम ऐंठ चुका है।उसका तरीका भी बिल्कुल फिल्मी पहले खुद को ‘विशेष प्रतिनिधि’ साबित करता, फिर मदद दिलाने का भरोसा देता और आखिर में पैसों की मांग करता। कई लोग उसकी बातों में आ चुके थे।

सरकार व संगठन की छवि से खिलवाड़ नहीं-मौर्य

घटना की सूचना मिलते ही डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने मामले को गंभीरता से लेते हुए दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा को भी जानकारी दी। केशव प्रसाद मौर्य ने स्पष्ट कहा कि सरकार या संगठन की छवि खराब करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। जनता को भ्रमित करने वाले और धोखाधड़ी में शामिल कोई भी व्यक्ति छोड़ा नहीं जाएगा। सुशासन व पारदर्शिता सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

मोबाइल रिकॉर्ड खंगाल रही पुलिस, गिरोह की तलाश

गौतमपल्ली थाना पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेते ही उसके फोन नंबरों की निगरानी शुरू कर दी है।पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि़, किस-किस से पैसों का लेन-देन हुआ ,किन लोगों को झांसा दिया गया, और क्या इसके पीछे कोई संगठित गिरोह काम कर रहा है। जांच अधिकारियों के अनुसार, शुरुआती सुरागों से कई नए खुलासे होने की संभावना है। पुलिस अब आरोपी के पुराने संपर्कों और शहर-शहर फैले उसके नेटवर्क को खंगाल रही है।

Advertisementspot_img

Also Read:

दिल्ली HC ने उत्तम नगर में ईद पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम के आदेश दिए, तरुण हत्याकांड के बाद तनावग्रस्त है इलाका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। होली के दिन 4 मार्च को उत्तम नगर में माहौल उस समय गर्म हो गया जब आपसी विवाद में दो अलग...
spot_img

Latest Stories

दिव्यांका नाम का मतलब- Divyanka Name Meaning

Divyanka of Haksh / दिव्यांका नाम का मतलब :...

कौन हैं भगवान शिव? जानिए नाम, स्वरूप और शक्तियों से जुड़ी सारी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। भगवान शिव, जिन्हें महादेव, भोलेनाथ...

Special Recipe: नवरात्रि के नौ दिनों तक बनाए खास पकवान, व्रत में खा सकती हैं आसानी से

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) शुरू...

West Bengal Assembly Election 2026: कैसा रहा है Bahrampur Assembly Seat पर सियासी संग्राम, जानिए किसका रहा दबदबा

नई दिल्ली/ रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026...

Divyanka Tripathi ने कई महीने तक छुपाई प्रेग्नेंसी, अब बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस दिव्यांका...

जारी होने वाला है GATE 2026 का रिजल्ट, दाखिला लेने के लिए जान लें देश के Top 20 Engineering Colleges

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के लाखों इंजीनियरिंग के छात्रों...