back to top
35.1 C
New Delhi
Sunday, March 29, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

नेपाल की अर्थव्यवस्था 5.84 प्रतिशत बढ़ने की उम्मीद : सीबीएस

काठमांडू, 29 अप्रैल (आईएएनएस)। नेपाल की केंद्रीय सांख्यिकी ब्यूरो (सीबीएस) ने देश की अर्थव्यवस्था के जुलाई के मध्य में समाप्त होने वाले चालू वित्तीय वर्ष(2021-22) में 5.84 प्रतिशत बढ़ने का अनुमान लगाया है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, एजेंसी के अधिकारियों ने गुरुवार को कहा कि कोविड -19 के खिलाफ टीकाकरण दर ने आम आदमी को वित्त वर्ष 2021-22 की पहली तीन तिमाहियों में सामान्य रूप से काम करने के लिए प्रेरित किया है। देश के स्वास्थ्य और जनसंख्या मंत्रालय के मुताबिक गुरुवार तक कुल आबादी के 66.9 फीसदी लोगों को पूरी तरह से टीका लगाया जा चुका है। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, महामारी के बीच, नेपाल की अर्थव्यवस्था में 2019-20 में 2.37 प्रतिशत और 2020-21 में 4.25 प्रतिशत की वृद्धि हुई। –आईएएनएस आरएचए/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

3 नवंबर से लगेगा IPO का अंबार, Groww समेत 4 नए पब्लिक इश्यू, 5 कंपनियों के शेयर होंगे लिस्ट

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। शेयर बाजार के निवेशकों के लिए नवंबर का पहला हफ्ता खास तौर पर रोमांचक रहेगा। 3 नवंबर से शुरू होने वाले...
spot_img

Latest Stories

FIR दर्ज नहीं कर रही पुलिस? जानिए आपके पास मौजूद कानूनी विकल्प और अधिकार

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर कोई व्यक्ति अपराध का शिकार...

Delhi Vehicle Market: 10 हजार में बाइक और 50 हजार में कार, लेकिन खरीदने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में ऐसे कई ऑटो...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵