back to top
20.1 C
New Delhi
Monday, March 23, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

गुरुग्राम में जलजमाव होने पर लापरवाह अधिकारी होंगे निलंबित

गुरुग्राम, 12 जुलाई (आईएएनएस)। साइबर सिटी गुरुग्राम के उपायुक्त यश गर्ग ने अधिकारियों को चेतावनी दी है कि अगर शहर में कहीं भी जलजमाव होता है तो उसकी जांच के लिए तैनात अधिकारियों को तत्काल निलंबित कर दिया जाएगा। गर्ग ने कहा कि अधिकारियों को सिर्फ कागज पर नहीं जमीन पर काम करना होगा। गर्ग ने कहा, पिछले कई वर्षों से प्रशासन को जल-जमाव (जलभराव) से संबंधित शिकायतें मिलती रही हैं। अब सभी को अपनी जिम्मेदारी की गंभीरता को समझना होगा। विभागों को सभी व्यवस्था करने के लिए खुली छूट दी गई है। यदि अभी भी कोई कमी है तो अधिकारियों को चाहिए बारिश से पहले इसे पूरा करें और प्रशासन और संबंधित विभाग को आवश्यक सुविधा या संसाधनों के बारे में सूचित करें। इस बार कोई बहाना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। शहर में जलजमाव से निपटने के लिए प्रशासन व्यापक इंतजाम कर रहा है। गुरुग्राम नगर निगम, गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण समेत अन्य विभागों द्वारा तैयारियां की जा रही हैं। गर्ग ने तीन दिन पहले सभी विभागों की संयुक्त टीम बनाई थी। इस टीम के तहत 113 जगहों पर जलजमाव की आशंका को चिन्हित किया गया है। इन स्थानों पर जलभराव से निपटने की जिम्मेदारी विभिन्न विभागों के 16 वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई है। इसके अलावा वरिष्ठ अधिकारियों को मिलाकर आठ त्वरित प्रतिक्रिया दल गठित किए गए हैं, जो जलजमाव की स्थिति में संबंधित अधिकारी या टीम को तत्काल सहायता प्रदान करेंगे। –आईएएनएस एकेके/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

Travel Tips: दोस्तों के साथ घूमने का बनाएं परफेक्ट प्लान, बैग पैक करें और निकल पड़ें

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मार्च और अप्रैल का महीना...

Vastu Tips: इस प्रकार खुलेगा आपकी किस्मत का ताला, करना होगा बस ये खास उपाय

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हर व्यक्ति चाहता है कि...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵