back to top
18.1 C
New Delhi
Wednesday, March 25, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

NEET PG 2024 की परीक्षा अब 11 अगस्त को होगी, NTA ने की घोषणा; एग्जाम को लेकर दी ये जानकारी

NTA: जानकारी के अनुसार नीट पीजी 2024 की परीक्षा की नई तारीख की घोषणा NTA ने SOP और प्रोटोकॉल की समीक्षा करने के बाद की है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। नीट पीजी 2024 की परीक्षा की तारीख को लेकर NTA ने घोषणा कर दी है। NTA ने नीट पीजी 2024 की परीक्षा का आयोजन 11 अगस्त 2024 को किया है। NTA ने इस परीक्षा को दो पालियों में कराने की घोषणा की है। जानकारी के अनुसार नीट पीजी 2024 की परीक्षा की नई तारीख की घोषणा NTA ने SOP और प्रोटोकॉल की समीक्षा करने के बाद की है। 

15 अगस्त 2024 को इस परीक्षा की कटऑफ जारी कर दी जाएगी

अब जो उम्मीदवार नीट पीजी 2024 की 23 जून को होने वाली परीक्षा में शामिल होने वाले थे, वे अब एनबीई की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर परीक्षा की नई तारीख और परीक्षा से संबंधित सभी जानकारी को देख सकते हैं। इस परीक्षा से जुडी सभी जानकारी बोर्ड जल्द ही अपनी आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर उपलब्ध करा देगा। बोर्ड के नोटिस के अनुसार 15 अगस्त 2024 को इस परीक्षा की कटऑफ जारी कर दी जाएगी।

पहले नीट पीजी 2024 की परीक्षा का आयोजन 23 जून 2024 को होना था

जैसा की सभी जानते हैं कि पहले नीट पीजी 2024 की परीक्षा का आयोजन 23 जून 2024 को होना था। लेकिन नीट यूजी पेपर लीक के बढ़ते विवाद के कारण इस नीट पीजी 2024 की परीक्षा को 23 जून को होने से 12 घंटे पहले यानि कि 22 जून को ही परीक्षा में गड़बड़ी करने की कोशिश के कारण पोस्टपोन कर दिया गया था।

वहीं परीक्षा रद्द होने के बाद एनबीई के अध्यक्ष अभिजात सेठ ने इस मामले में कहा था कि नीट पीजी की परीक्षा की सत्यनिष्ठा पर कभी भी किसी तरह का कोई शक नहीं हुआ था, हमने पिछले 7 सालों से इस परीक्षा का सफल आयोजन किया है। उन्होंने आगे कहा था कि सरकार ने हाल में ही हुए घटना को ध्यान में रखते हसरकार का यह फैसला है कि परीक्षा की पवित्रता और सुचिता को बनाए रखना बहुत जरुरी है। जिसके बाद एनबीई के अध्यक्ष अभिजात सेठ ने कहा था कि हम जरूरी एसओपी और प्रोटोकॉल की समीक्षा करेंगे और उसके बाद ही इस परीक्षा की नई तारीख जारी करेंगे।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें :- www.raftaar.inुए

Advertisementspot_img

Also Read:

CJI गवई ने अपनी यात्रा में प्रोटोकॉल की अनदेखी पर जताई नाराजगी, कहा – लोकतंत्र के तीनों स्तंभ समान

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । मुख्य न्यायाधीश बनने के बाद अपनी पहली महाराष्ट्र यात्रा पर पहुंचे भारत के प्रधान न्यायाधीश (सीजेआई) जस्टिस बीआर...
spot_img

Latest Stories

यशवंत नाम का मतल-Yashwant Name Meaning

Yashwant Name Meaning - यशवंत नाम का मतलब: Endowed...

Skill Based Jobs: स्कूल पास करते ही इन फील्ड्स में बनाएं करियर, महीने के हजारो रुपये कमा लेंगे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बढ़ती जनसंख्या और कम होते अवसर...

मां दुर्गा ने क्यों लिया कालरात्रि का विकराल रूप, जानिए ये अद्भुत कथा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मां दुर्गा के अनेकों रूप...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵