back to top
27.1 C
New Delhi
Monday, March 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

नक्सलियों ने पांच अप्रैल को बिहार, बंगाल, झारखंड और असम में बुलाया बंद, पुलिस हुई अलर्ट

रांची, 29 मार्च (आईएएनएस)। नक्सली संगठन भाकपा माओवादी ने आगामी 5 अप्रैल को चार राज्यों बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और असम बंद का एलान किया है। नक्सली संगठन की सेंट्रल कमेटी ने इसे लेकर बकायदा पब्लिक नोटिस जारी किया है। इस बंद का आह्वान भाकपा माओवादियों की सेंट्रल कमेटी और पूर्वी रिजनल ब्यूरो के मेंबर अरुण कुमार भट्टाचार्य ऊर्फ कंचन दा ऊर्फ कबीर की गिरफ्तारी के विरोध में किया गया है। नक्सलियों के इस एलान को लेकर झारखंड सहित चारों राज्यों की पुलिस अलर्ट हो गई है। झारखंड पुलिस मुख्यालय ने इस संबंध में सभी जिलों के एसपी को सूचित करते हुए एहतियाती तौर पर गश्त बढ़ाने का निर्देश दिया है। अरुण कुमार भट्टाचार्य को पिछले महीने असम में गिरफ्तार किया गया था। उसे माओवादियों की मौजूदा सेंट्रल कमेटी का थिंक टैंक माना जाता है। भाकपा माओवादियों के प्रवक्ता अभय और संकेत की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि कंचन दा के साथ पुलिस अमानवीय व्यवहार कर रही है। बीमार होने के बावजूद उनका समुचित इलाज नहीं कराया जा रहा है। इस पत्र में भट्टाचार्य की रिहाई की मांग की गई है। अरुण कुमार भट्टाचार्य पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिले के शिवपुर, शालीमार रोड का रहने वाला है। वह पिछले पंद्रह वर्षों से माओवादियों की शीर्ष कमेटी में शामिल रहा है। असम और नार्थ ईस्ट रीजन के प्रभारी के रूप में वह झारखंड, बिहार बंगाल औरअसम में सक्रिय रहा है। हाल में झारखंड में गिरफ्तार किये गये बड़े नक्सलियों से पूछताछ में उसके बारे में पुलिस ने जो जानकारी जुटाई है, उसके मुताबिक उसने संगठन की ओर से अंजाम दिये गये कई हिंसक वारदातों की रणनीति बनाई थी। पुलिस और सुरक्षा बलों पर हमले की योजनाओं में भी उसका हाथ रहा है। –आईएएनएस एसएनसी/आरएचए

Advertisementspot_img

Also Read:

हिजाब विवाद के बाद डॉ. नुसरत परवीन ने 23 दिन बाद ज्वाइन कर ली नौकरी, पटना सदर पीएचसी में तैनात

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । आयुष चिकित्सक डॉ. नुसरत परवीन ने 23 दिन की प्रतीक्षा के बाद आखिरकार अपनी नौकरी ज्वाइन कर दी...
spot_img

Latest Stories

IPO News: भारत में जल्द आने वाला है इतिहास का सबसे बड़ा IPO, 31 मार्च तक फाइल हो सकता है DRHP

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के शेयर बाजार में जल्द...

निहाल नाम का मतलब- Nihal Name Meaning

Nihal Name Meaning – निहाल नाम का मतलब: Satisfied,...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵