back to top
32.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कांग्रेस से निष्कासन के बाद नवजोत कौर ने दी प्रतिक्रिया, पार्टी नेतृत्व पर लगाए आरोप, कहा-मुझे आश्चर्य है…

पंजाब कांग्रेस ने नवजोत कौर सिद्धू को उनके 500 करोड़ रुपये वाले विवादित बयान के बाद सस्पेंड कर दिया है। नवजोत कौर ने अब पार्टी नेतृत्व पर तीखे आरोप लगाए हैं।

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । कांग्रेस द्वारा सस्पेंड किए जाने के बाद नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर ने अपनी पहली प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में पंजाब कांग्रेस की अध्यक्ष अमरिंदर राजा वडिंग पर तीखा हमला किया। नवजोत कौर ने लिखा कि वे एक असंवेदनशील, गैर-जिम्मेदार, नैतिक रूप से बेईमान और भ्रष्ट अध्यक्ष का समर्थन करने से इनकार करती हैं।

पोस्ट में उन्होंने आगे कहा “मैं उन सभी साथियों के साथ खड़ी हूं जिन्हें उनकी अक्षमता और गैर-जिम्मेदाराना रवैये से चोट पहुंची है। मैं उन्हें अध्यक्ष के रूप में स्वीकार नहीं करती। मुझे आश्चर्य है कि मुख्यमंत्री उन्हें क्यों बचा रहे हैं।” नवजोत कौर के इस बयान से पंजाब कांग्रेस में पहले से मौजूद अंदरूनी कलह और बढ़ सकती है।

500 करोड़ रुपये वाले बयान के बाद नवजोत कौर को किया सस्पेंड

नवजोत कौर सिद्धू द्वारा मुख्यमंत्री पद को लेकर 500 करोड़ रुपये के कथित जिक्र पर विवाद मच गया। इसके बाद पंजाब की राजनीति गर्मा गई। कांग्रेस ने बीते सोमवार को नवजोत कौर को पार्टी से सस्पेंड कर दिया। पंजाब कांग्रेस प्रमुख अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने इस कार्रवाई की पुष्टि करते हुए कहा कि “डॉ. नवजोत कौर सिद्धू को तत्काल प्रभाव से पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित किया जाता है।” जिसके बाद अब नवजोत कौर ने अपनी प्रतिक्रिया में पार्टी नेतृत्व पर तीखे आरोप लगाए हैं।

नवजोत कौर सिद्धू का बयान

शनिवार (06 दिसंबर) को मीडिया से बातचीत में नवजोत कौर सिद्धू ने कहा कि यदि कांग्रेस उनके पति नवजोत सिंह सिद्धू को पंजाब में पार्टी का मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित करती है, तो वह सक्रिय राजनीति में वापस लौटेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि उनके पास किसी पार्टी को देने के लिए कोई पैसा नहीं है, लेकिन वे राज्य को एक ‘स्वर्णिम पंजाब’ में बदल सकते हैं। पैसे की मांग के सवाल पर नवजोत कौर ने कहा कि “किसी ने मुझसे पैसे की मांग नहीं की, लेकिन जो 500 करोड़ रुपये का सूटकेस देता है, उसे ही मुख्यमंत्री की कुसी मिलती है।”

नवजोत कौर सिद्धू ने बयान पर दी सफाई

पंजाब में राजनीतिक विवाद बढ़ने के बाद नवजोत कौर सिद्धू ने अपने बयान पर सफाई दी। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके शब्दों को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर नवजोत कौर ने लिखा कि “मैं हैरान हूं कि मेरे सीधे बयान को किस तरह तोड़-मरोड़कर पेश किया गया। मैंने सिर्फ इतना कहा था कि कांग्रेस पार्टी ने हमसे कभी कुछ नहीं मांगा। जब मुझसे पूछा गया कि नवजोत किसी दूसरी पार्टी से मुख्यमंत्री पद का चेहरा बन सकते हैं या नहीं, तो मैंने कहा कि हमारे पास मुख्यमंत्री पद को लेकर किसी को देने के लिए पैसा नहीं है।”

Advertisementspot_img

Also Read:

नहीं थम रहे नवजोत कौर के हमले, अब राहुल गांधी की ‘कथनी-करनी’ पर उठाए सवाल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पंजाब में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले ही सियासी पारा चढ़ने लगा है, लेकिन सबसे ज्यादा मुश्किल में...
spot_img

Latest Stories

LPG Crisis: भारत में कब-कब आया LPG गैस संकट? जानिए 2026 से पहले कब-कब लोगों को हुई गैस की किल्लत

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते...

Chaitra Navratri 2026: घटस्थापना मुहूर्त, पूजा विधि और नौ दिन की त्योहार की पूरी जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म का सबसे पवित्र और...

भारत में क्या है इच्छा मृत्यु की प्रक्रिया? विदेशों से कितनी अलग है पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बुधवार 11 मार्च को सुप्रीम कोर्ट...

बॉक्स ऑफिस पर The Kerala Story 2 का रहा अच्छा प्रदर्शन, जानिए कलेक्शन रिपोर्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी 2: गोज...

कीर्ति आजाद के बेतुके बयान पर भड़के भारतीय क्रिकेट के बड़े दिग्गज, हरभजन ने भी जमकर लताड़ लगाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। न्यूजीलैंड को परास्त करके टी20 विश्व...

Gas Supply Crisis: कहीं गैस बुकिंग ठप तो कहीं लंबी लाइनें, कई शहरों में LPG को लेकर बढ़ी परेशानी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मध्य पूर्व में जारी तनाव...