नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। नवी मुंबई के उरण में 20 साल की यशश्री शिंदे की बेहरमी से हत्या कर दी गयी थी। पुलिस ने यशश्री शिंदे की हत्या के आरोपी दाऊद को कर्नाटक के पहाड़ो से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी दाऊद को यशश्री की हत्या के पांच दिन बाद गिरफ्तार कर लिया है। दाऊद यशश्री शिंदे की हत्या करने के बाद कर्नाटक के पहाड़ो में छुपता फिर रहा था। पुलिस की जानकारी के अनुसार आरोपी दाऊद यशश्री शिंदे के पिता से वर्ष 2019 का बदला लेना चाहता था। आरोपी दाऊद कर्नाटक का रहने वाला है, वह यशश्री शिंदे से शादी करके अपने गृह राज्य कर्नाटक जाना चाहता था। लेकिन यशश्री शिंदे इसके लिए तैयार नहीं थी।
आरोपी दाऊद कर्नाटक में अपनी दादी के पास ठहरा हुआ था
नवी मुंबई पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किए गए आरोपी दाऊद ने यशश्री शिंदे की निर्मम हत्या को अंजाम देने के बाद, वह उरण रेलवे स्टेशन से लोकल ट्रेन पकड़कर सीबीडी बेलापुर स्टेशन पहुंचा। आरोपी दाऊद वहां से ट्रेन पकड़कर पनवेल स्टेशन पहुंचा और रिक्शा पकड़कर कलम बोली पहुंचा। यहां से वह बस पकड़कर कर्नाटक पहुंचा और वहां अपने गांव चला गया। आरोपी दाऊद कर्नाटक में अपनी दादी के पास ठहरा हुआ था।
वह अपने गांव के पास के पहाड़ो में घुमने चला गया था
आरोपी दाऊद इतना शातिर था कि उसने अपना मोबाइल स्विच ऑफ करके अपनी दादी के पास घर में छोड़ दिया था। उसने यह इसलिए किया ताकि पुलिस उसको पकड़ न पाएं। इसके बाद वह अपने गांव के पास के पहाड़ो में घुमने चला गया था।
मिली जानकारी के अनुसार आरोपी दाऊद कर्नाटक के पहाड़ो में घूमता रहा। वह एक पहाड़ से दुसरे पहाड़ में चढ़ता और उतर कर तीसरे पहाड़ को चढ़ता और फिर उतर कर आगे दुसरे पहाड़ में चढ़ने लगता। इस तरह से वह पहाड़ों में घूम रहा था।
इस मामले में सभी गांव के लोगों ने पुलिस की बहुत मदद की
नवी मुंबई पुलिस के अधिकारी के अनुसार आरोपी दाऊद की कर्नाटक में तलाश के दौरान वहां भाषा की समस्या आ रही थी। उन्हें लोगों से पूछताछ करने में बड़ी समस्या आ रही थी। पुलिस अधिकारी ने आरोपी के गांव के मुखिया के साथ साथ अन्य 3-4 गांव के मुखियाओं के साथ बात की और कई जानकारी जुटाई। पुलिस अधिकारी ने पूरी घटना की जानकारी गांव के मुखियाओं को दी थी और कई महत्वपूर्ण जानकारी जुटाई थी। इस मामले में सभी गांव के लोगों ने पुलिस की बहुत मदद की।
नवी मुंबई पुलिस ने कर्नाटक में ह्यूमन इंटेलिजेंस का प्रयोग किया
नवी मुंबई पुलिस ने आरोपी दाऊद को गिरफ्तार करने के लिए कर्नाटक में ह्यूमन इंटेलिजेंस का प्रयोग किया। जिनकी वजह से पुलिस को जानकारी मिली कि आरोपी दाऊद पहाड़ में छुपा हुआ है। ह्यूमन इंटेलिजेंस की सहायता से पुलिस को यह जानकारी 30 जुलाई 2024 को सुबह 05:30 बजे के करीब मिली थी। जिसके बाद नवी मुंबई क्राइम ब्रांच की पुलिस टीम ने ने आरोपी दाऊद को कर्नाटक के पहाड़ से गिरफ्तार कर लिया।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- https://www.raftaar.in





