back to top
17.1 C
New Delhi
Wednesday, April 8, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

नड्डा के निर्देश पर घोषित हुई भाजपा युवा मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यसमिति

नई दिल्ली, 23 अगस्त(आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की अनुमति के बाद पार्टी के युवा मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यसमिति की घोषणा हुई है। भारतीय जनता युवा मोर्चा कार्यसमिति में अलग-अलग राज्यों के कुल 42 लोगों को जगह मिली है। इसमें हरियाणा से बबिता फोगाट और बिहार से श्रेयसी सिंह को प्रमुख रूप से शामिल किया गया है। भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या की ओर से जारी सूची के मुताबिक राष्ट्रीय कार्यसमिति में उत्तर प्रदेश से सर्वाधिक चार लोगों को जगह मिली है। इसमें शक्ति सिंह, अभिषेक दुबे, राजू कालरा प्रमुख हैं। दिल्ली से अभिमन्यु त्यागी, विशु बसोया, गुजरात से रवि बलदेव देसाई, गौरांग भाई पटेल, मध्य प्रदेश से भक्ति शर्मा, आलोक, महाराष्ट्र से विवेकानंद शशिकांत, पंजाब से सुखविंदर सिंह सुखी, अक्षय बंसल, राजस्थान से देवकृष्ण और आईदान सिंह भाटी तथा अनंत विश्नोई का नाम शामिल है। इसी तरह झारखंड से रोहन, बंगाल से अनिमेष, हिमाचल से साकेत शर्मा, ओडिशा से दीप ज्योति सिक्किम से सोनम, त्रिपुरा से किशोर कुमार दास और तमिलनाडु से के मारी सेलवम, आरएस प्रियदर्शनी को राष्ट्रीय कार्यसमिति में शामिल किया गया है। आंध्र प्रदेश से वमशी यादव और बिहार से श्रेयसी सिंह और अनमोल शोभित को राष्ट्रीय कार्यसमिति में जगह मिली है। –आईएएनएस एनएनएम/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

Travel Tips: पार्टनर के साथ घूमने का बनाएं प्लान, यहां बिता सकेंगे सुकून के पल

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर इस समय आप अपने...

Vastu Tips: घर में शांति और तरक्की बनाएं रखने के लिए करें ये वास्तु उपाय, नकारात्मकता होगा दूर

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र हमारे जीवन के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵