back to top
30.1 C
New Delhi
Wednesday, March 25, 2026

Shortcode Working ✅

[pincode_search_ui]
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

राष्ट्रीय महिला आयोग ने भड़काऊ भाषण देने के आरोपी महंत की गिरफ्तारी की मांग की

नई दिल्ली, 8 अप्रैल (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के सीतापुर के एक महंत के विवादित और भड़काऊ भाषण का वीडियो सामने आने के बाद राष्ट्रीय महिला आयोग ने स्वत: संज्ञान लिया है। आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने उत्तरप्रदेश डीजीपी को पत्र लिखकर मामले में हस्तक्षेप करने और महंत पर मुकदमा दर्ज कर जल्द गिरफ्तारी करने की मांग की है। आयोग ने पत्र की एक कॉपी पुलिस अधीक्षक, सीतापुर को भी भेजी है। आयोग ने यह सुनिश्चित करने को कहा है कि मामले पर की जाने वाली कार्रवाई के बारे में सात दिनों के भीतर आयोग को सूचित करें। दरअसल महंत बजरंग मुनि का एक वीडियो सामने आया जिसमें वह मुस्लिम महिलाओं के अपहरण और बलात्कार की धमकी दे रहे हैं। आयोग ने इस घटना की कड़े शब्दों में निंदा की है। साथ ही आयोग ने इस बात पर भी नाराजगी व्यक्त की है कि पुलिस की मौजूदगी में भाषण होता रहा लेकिन बयान देने से नहीं रोका गया। आयोग ने कहा है कि, पुलिस को ऐसी घटनाओं में मूकदर्शक नहीं रहना चाहिए और महिलाओं के लिए इस तरह की अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करने से लोगों को रोकने के लिए उनके द्वारा उचित उपाय किए जाने चाहिए। –आईएएनएस एमएसके/एसकेपी

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

Professor of Practice: बिना Ph.D और NET के बन सकते हैं प्रोफेसर, बस ये शर्तें करनी होंगी पूरी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उच्च शिक्षा के क्षेत्र में बदलाव...

सृष्टि के निर्माता हैं भगवान ब्रह्मा, जानें उनके मंदिर, भक्त और शक्ति के बारे में

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हिंदू शास्त्रों में भगवान ब्रह्म...

Ramnavmi Holiday: रामनवमी को लेकर योगी सरकार का बड़ा फैसला, 26 और 27 मार्च को रहेगी छुट्टी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश सरकार ने रामनवमी के...

बिहार में नीतीश सरकार का नया नियम: सुबह सस्ती तो.. रात में महंगी होगी बिजली, जानिए किस पर पड़ेगा असर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार में बिजली उपभोक्ताओं के लिए...

Chaitra Ashtami पर ऐसे बनाएं सूजी का प्रसाद, जानें सही और सीक्रेट तरीका

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हिन्दू धर्म में नवरात्रि (Chaitra...

Pradhan Mantri Ujjwala Yojana के लिए कैसे अप्लाई करें? इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। केंद्र सरकार की सबसे जनहितैषी योजना...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵