back to top
29.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

पार्टी के बाद ICICI बैंक मैनेजर की रहस्यमयी मौत: रात 1 बजे पत्नी को किया फोन, सुबह कुएं से मिला शव

पटना में एक बार फिर सनसनीखेज घटना सामने आई है। ICICI लोम्बार्ड बैंक के ब्रांच मैनेजर अभिषेक वरुण का शव बेउर जेल के पास एक कुएं से बरामद किया गया।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पटना में एक बार फिर सनसनीखेज घटना सामने आई है। ICICI लोम्बार्ड बैंक के ब्रांच मैनेजर अभिषेक वरुण का शव बेउर जेल के पास एक कुएं से बरामद किया गया। वे कंकड़बाग के रहने वाले थे और रामकृष्ण नगर में रात को एक पार्टी में शामिल हुए थे। पत्नी और बच्चों को रात 10 बजे घर भेजने के बाद वे पार्टी में रुक गए।

आखिरी कॉल में बोले- हुआ एक्सीडेंट

रात करीब 1 बजे अभिषेक ने अपनी पत्नी को फोन कर बताया कि उनका एक्सीडेंट हो गया है। इसके बाद उनका मोबाइल बंद हो गया और उनसे कोई संपर्क नहीं हो पाया। रातभर परिजनों ने उन्हें ढूंढने की कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिली। सुबह उनका शव मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

FIR दर्ज, जांच में जुटी पुलिस

परिजनों की शिकायत पर कंकड़बाग थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की गई थी (FIR संख्या 642/25)। शव मिलने के बाद अब पुलिस ने मामले की हत्या या हादसे की आशंका को लेकर जांच शुरू कर दी है। इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और आसपास के लोगों से पूछताछ हो रही है।

पटना में बढ़ते अपराध, ‘गुंडाराज’ के लगे पोस्टर

इस घटना के बाद एक बार फिर बिहार की कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। पटना के जेपी गोलंबर, बोरिंग रोड चौराहा और अन्य इलाकों में ‘बिहार में गुंडाराज’ के पोस्टर लगाए गए हैं। इन पोस्टरों में आठ हालिया हत्याओं का जिक्र है, जिनमें उद्योगपति गोपाल खेमका, व्यवसायी दीपक शाह, मार्ट मालिक विक्रम झा, शिक्षक संतोष राय, कारोबारी पुट्टू खान, वकील जितेंद्र मेहता और बालू कारोबारी रमाकांत यादव की हत्या शामिल है।

विपक्ष का सरकार पर निशाना

इस मामले को लेकर विपक्ष हमलावर हो गया है। कांग्रेस नेता कृष्णा अल्लावरू ने कहा कि “बिहार अब देश का क्राइम हब बन गया है।” उन्होंने आरोप लगाया कि जब से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बीमार हुए हैं और भाजपा सरकार चला रही है, अपराधियों का बोलबाला बढ़ गया है। राहुल गांधी ने भी संसद में बिहार की कानून-व्यवस्था पर चिंता जताई। ICICI बैंक मैनेजर की रहस्यमयी मौत ने एक बार फिर बिहार में बढ़ते अपराध की ओर इशारा किया है। पुलिस जांच में जुटी है लेकिन विपक्ष इसे लेकर नीतीश सरकार पर बड़ा हमला कर रहा है। अब देखना होगा कि इस घटना का सच सामने आता है या यह भी एक अनसुलझी फाइल बनकर रह जाती है।

Advertisementspot_img

Also Read:

झांसी में तेज रफ्तार थार का कहर, बाइक सवार दो भाइयों को 500 मीटर तक घसीटा, मौके पर ही दोनों भाइयों की मौत

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। झांसी में एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया है। तेज रफ्तार थार कार ने बाइक सवार दो चचेरे...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...