back to top
30.1 C
New Delhi
Thursday, March 26, 2026
[test_ok] [pincode_search_ui]
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

संगीतकार अंकित तिवारी का पांच सितारा होटल पर आरोप, घंटों तक पानी, खाना न देने की कही बात

नई दिल्ली, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। बॉलीवुड संगीतकार अंकित तिवारी ने गुरुवार को दिल्ली के एक पांच सितारा होटल पर आरोप लगाते हुए कहा कि 4 घंटे तक पानी और खाना नहीं दिया और परिवार के साथ बंधक की तरह महसूस कराया, हालांकि होटल ने ही उल्टा उनपर कर्मियों के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है। संगीतकार ने सुबह करीब 6 बजे सोशल मीडिया पर दिल्ली के होटल रॉयल प्लाजा को लेकर एक वीडियो डाला, जिसमें वह अपने कुछ साथियों के साथ खड़े हुए हैं और अपनी समस्याओं का जिक्र करते हुए उन्हें सुना जा सकता है। घटना 20 अप्रैल मध्यरात्रि की बताई जा रही है, वहीं वीडियो में उन्होंने कहा कि, होटल रॉयल प्लाजा में परिवार के साथ बंधक की तरह लग रहा है, दयनीय अनुभव। 5 सितारा होटल में न पानी है, खाने का ऑर्डर किए 4 घंटे हो चुके हैं। बाहर से खाना लाने की अनुमति नहीं है इसलिए कोई दूसरा विकल्प नहीं, कुछ बोलो तो स्टाफ बाउंसर की धमकी दे रहा है। साथ ही विडियो में यह कहते हुए सुना जा रहा है कि, रात के डेढ़ बजे हुए हैं और सब लोग एक ही समस्या को लेकर खड़े हुए हैं कि यहां बाहर से खाना लाने की इजाजत नहीं है और शाम को आठ बजे के बाद किसी को खाना नहीं मिल रहा है। पानी की बॉटल रूम तक नहीं भेज रहे हैं। वहीं स्टाफ भी बत्तमीजी कर रहा है, सभी लोग परेशान है। संगीतकार अंकित ने भी वीडियो में अपनी समस्या का जिक्र किया कि, मेरी पत्नी और मेरी बच्ची भूखी सो रही है। और यहां नीचे रिसेप्शन पर ड्यूटी ऑफीसर ही नहीं है। हर कोई होटल का कर्मी एक दूसरे को कॉल ट्रांसफर कर रहें हैं और कोई फोन नहीं उठा रहा है। हालंकि विडियो में अन्य लोग भी अपनी अपनी परेशानी का जिक्र कर रहे हैं। संगीतकार के तमाम आरोपों पर जब होटल रॉयल प्लाजा में संपर्क किया गया तो होटल के एक वरिष्ठ कर्मी ने नाम न लिखने की शर्त पर जानकारी दी कि, यह घटना 20 अप्रैल की रात की है। इन्होंने होटल के 5 कमरे ऑनलाइन बुक किए थे, हमने कर्मियों ने इनको बोला था कि सिस्टम में तकनीकी खामियां आ गई है, इस कारण टेलीफोन नहीं चल रहा है और देरी हो रही है। वहीं होटल की पॉलिसी है कि बाहर से खाना नहीं मंगवा सकते हैं। इन्होंने कुछ देर बाद हमारे स्टाफ को धमकाया दिया और अपने रुतबे की धौंस भी जमाई, बोले हम राजनीतिक सम्बंध रखते हैं। इसके बाद हमारे कर्मी ने कनॉट प्लेस पुलिस को सूचना देदी। वहीं हमने उन्हें सब कुछ बताया, होटल की सीसीटीवी में अब कुछ कैद है। हमारे कर्मी के साथ हाथापाई भी की है। हालंकि देर रात हमारे बीच समझौता भी हो गया था। इसके बाद होटल द्वारा लगाए गए सभी आरोपों पर संगीतकार अंकित तिवारी ने खंडन किया है। अंकित तिवारी ने आईएएनएस को बताया कि, हमने 20 अप्रैल को करीब 9 बजे पहुंचे तो वहां पहले से एक गेस्ट पानी को लेकर झगड़ा कर रहा था। फिर हमने भी रूम से पानी आर्डर किया लेकिन ढाई घंटे तक पानी नहीं आया। हम नीचे गए तो वहां पहले से ही कुछ लोग अपनी शिकायतों को लेकर खड़े हुए थे। हमने पूछा कि आप कोई जवाब नहीं दे रहे हैं तभी स्टाफ ने बदतमीजी से बात की। फिर बात आगे बढ़ने लगी और वह सभी सुरक्षाकर्मियों को बुलाने लगे, बाहर से खाना मंगा नहीं सकते थे, बच्चे भूखे सो रहे थे। ऐसा लगने लगा कि हमें किडनैप कर लिया हो। जब हम लोगों के साथ ऐसा होने लगा तो हमने पैसा वापस मांगने लगे, तभी सभी धीरे धीरे गायब होने लगे। हमें आखिर में पांच बजे खाना दिया है। अंकित के मुताबिक, हमने किसी के साथ हाथापाई नहीं की, हमने मास्क उतारा था और न ही हमने शराब का सेवन किया हुआ था। बल्कि स्टाफ ही हमें धमका रहा था। हमने पुलिस को सूचना दी थी, जो पुलिस कर्मी आये उनसे होटल कर्मी ही बात कर रहे थे। उसके बाद हमारे ऊपर दबाब बनाकर एक फॉर्म ओर साइन कराया गया कि, हमारे बीच जो भी मसला रहा वह हल हो गया है। यदि हमने शराब पी हुई तो यह लोग हमसे समझौता करने पर दबाब क्यों बना रहे थे ? –आईएएनएस एमएसके/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

नवरात्रि की अष्टमी-नवमी को ही क्यों करते हैं कन्या पूजन? जानिए इससे जुड़ी कथा

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज अष्टमी और नवमी के...

Jhargram Assembly Seat पर BJP दिखाएगी दम या TMC का चलेगा सिक्का, जानिए समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 जैसे-जैसे...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵