नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मुंबई में मूसलाधार बारिश के कारण रेल और हवाई सेवा बाधित हो गई है। मौसम विभाग की ओर से शहर में रेड अलर्ट घोषित कर दिया गया है।
भारी बारिश के कारण वेहार नहर खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। पानी भर जाने के कारण अंधेरी सबवे को बंद कर दिया गया है।
प्रभावित इलाकों में एयरलिफ्टिंग का प्रबंध किया गया है: मुख्यमंत्री शिंदे
मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि बहुत अधिक पानी भर जाने के कारण प्रभावित इलाकों में एयरलिफ्टिंग का प्रबंध कर दिया गया है। उन्होंने लोगों से निवेदन किया है कि वो प्रशासन के साथ सहयोग करें और सुरक्षित स्थानों पर चले जाएं। CM ने कहा कि अधेंरी सबवे को खोलने का कार्य कर लिया गया है जिसे बंद कर दिया गया था। उन्होंने लोगों से बेवजह गर से बाहर ना निकलने का आग्रह किया है।
विमान और लोकल ट्रेन सेवा हुई प्रभावित
स्पाइसजेट, एयर इंडिया, इंडिगो ने अपनी कुछ उड़ानों को रोक दिया है। लोकल ट्रेनें भी भारी बारिश के कारण धीमी गति से चल रही हैं। कई लोग जगह-जगह पर फंस गए हैं।
शहर में रेड अलर्ट, स्कूल और कॉलेज हुए बंद
मौसम विभाग के शहर में रेड अलर्ट जारी करने के बाद प्रशासन ने सभी स्कूलों औप कॉलेजों को बंद कर दिया है। थाणे और रायगढ़ से सामान्य से बहुत अधिक बारिश हो रही है।
शहर में पानी का सैलाब रेस्क्यू जारी
शहर में सब जगहों पर पानी का सैलाब हो गया है। हवा वाली रबर लेकर रेस्क्यू का काम किया जा रहा है। पुणे जिला के कलेक्टर सुहास दिवासे ने पश्चिमी घाट में पुणे के पहाड़ी इलाकों में बारिश के कारण स्कूलों और कॉलेजों को बंद करने के साथ औद्योगिक प्रतिष्ठानों से अपील की है कि वो अपने कर्मचारियों को एक दिन की छुट्टी दें। पुणे में अगले तीन घंटों में भारी से मध्यम बारिश हो सकती है।




